बालोद जिले के नौ कांग्रेस नेताओं सहित प्रदेश के 18 नेताओं का पार्टी ने किया निष्कासन रद्द।

0
Share this news

बालोद– सजग प्रहरी।  प्रदेश से सत्ता छीन जाने के बाद कांग्रेस फिर से अपने खेमे को मजबूत करने में जुट गई है। विगत विधान सभा चुनाव में प्रदेश भर के बागी तेवर अपनाने वाले नेताओं को कांग्रेस ने निष्काशित कर दिया था, जिसमें से 18 लोगों का निष्कासन खत्म कर दिया है। ये वो नेता थे जिन्हें विधानसभा में बागी तेवर के बाद पार्टी से बाहर कर दिया गया था। विधानसभा चुनाव में बगावत करने वाले कांग्रेसियों की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। लिस्ट में 18 लोगों के नाम है, जिनका निष्कासन रद्द किया गया है।पार्टी विरोधी कामों की वजह से कांग्रेस नेताओं को निष्कासित किया गया था।

कांग्रेस की छानबीन समिति की अनुशंसा पर निष्कासन ख़त्म किया गया है जिसमें बालोद जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष हलधर साहू, तुकाराम साहू, नूतन किशोर साहू, तुलेश साहू, सोहन साहू, खोमन सिन्हा, श्रीमती संध्या निषाद, प्रतापचंद साहू, रिखीराम साहू का निष्कासन रद्द किया गया है इनकी घर वापसी हो गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों