तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत, मिल रहा है भारी जन–समर्थन।

0
Share this news

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03 के भाजपा प्रत्याशी श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत।

सर्व प्रथम उन्होंने दिनांक 10 फरवरी 2025 को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पूर्व सांसद मोहन मंडावी, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व अध्यक्ष पवन साहू , पूर्व विधायक प्रीतम साहू , प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, पूर्व विधायक वीरेन्द्र साहू, पूर्व विधायक राजेन्द्र राय, पूर्व जिला अध्यक्ष लेखराम साहू सहित समस्त वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 03 के ग्राम बरबसपुर में क्षेत्र स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर चुनाव प्रचार का आगाज किया है तब से लगातार जोश एवं उत्साह के साथ नुक्कड़ सभा के माध्यम से चुनाव प्रचार में डटे हुए हैं। इस दौरान क्षेत्र के लोगों का भारी जन समर्थन समर्थन देखने को मिला।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के उपस्थिति में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने चुनावी सभा के माध्यम से लोगों के बीच अपनी बातें रखते हुए लोगों से अपने चुनाव चिन्ह गाड़ा छाप पर मुहर लगाकर आशीर्वाद प्रदान करने की अपील किया। वहीं उनके चुनावी सभा में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिला। उम्मीदवार श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर को जिस तरह से लोगों का समर्थन मिल रहा है उससे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह नजर आ रहा है। वहीं उम्मीदवार श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर भी अपने जीत के प्रति आश्वस्त नजर आई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों