ग्राम पंचायत बिरेतरा के मतदाताओं ने टेमन लाल साहू के सिर पर बांधा सेहरा।

0
Share this news

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरेतरा में टेमन लाल साहू ने 385 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 99 वोट से पराजित कर सरपंच ग्राम पंचायत बिरेतरा का ताज अपने नाम कर लिया है।

अवगत हो कि ग्राम पंचायत बिरेतरा के चुनावी रण में तीन उम्मीदवार ने अपना भाग्य आजमाया था जहां पर मतदान के दिन बिरेतरा की जनता जनार्दन एवं आम मतदाताओं ने टेमन लाल साहू को अपना बहुमत प्रदान कर मुखिया (सरपंच) चुना।

श्री टेमन लाल साहू जी के ऐतिहासिक जीत से उनके समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। वहीं नव निर्वाचित सरपंच टेमन लाल साहू ने इस जीत को कार्यकर्ताओं का मेहनत एवं ग्राम के मतदाताओं का भरोसा की जीत बताया जिन्होंने उन पर विश्वास जताया एवं आशीर्वाद प्रदान किए।

इस दौरान उन्होंने अपने चुनावी वादा में कहे वाक्यों को समयानुसार क्रमशः पूरा करने की प्रतिबद्धता जताया तथा लोगों से मिले स्नेह, सहयोग तथा भरोसा के लिए ग्राम के उन समस्त लोगों के प्रति आभार जताया जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उन पर निष्ठा दिखाया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों