भाजपा नेता दुर्गानंद साहू ने बड़े राजनीतिक घराने के युवराज तोषण साहू को दिया जबरदस्त पटकनी।
बालोद सजग प्रहरी।बालोद जिला अंतर्गत गुरूर जनपद पंचायत के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 06 से जनपद सदस्य पद पर चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे थे जहां पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री तथा कांग्रेस के कद्दावर नेता ताम्रध्वज के भतीजे जनपद पंचायत गुरूर के
निवृतमान उपाध्यक्ष तोषण साहू एवं भाजपा नेता दुर्गानंद साहू के बीच रोचक मुकाबला था। लेकिन मतदान के दिन क्षेत्र के मतदाताओं ने प्रदेश के बड़े कांग्रेसी राजनीतिक घराने के युवराज तोषण साहू को दुत्कारकर भाजपा नेता दुर्गानंद साहू पर भरोसाकर उन्हें 1020 वोटों से प्रचंड बहुमत के साथ विजयी बनाकर अपना आशीर्वाद प्रदान किया है।
श्री दुर्गानंद साहू जी के इस ऐतिहासिक विजयी पर उनके समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं तथा आम मतदाताओं में भारी जश्न का माहौल बना हुआ है तथा लोग एक दूसरे को बधाई देते हुए खूब आतिशबाजी कर अपने खुशी का इजहार कर रहे हैं। वहीं नव निर्वाचित जनपद सदस्य दुर्गानंद साहू ने क्षेत्र के समस्त मतदाताओं एवं आम नागरिकों के प्रति आभार जताया है जिन्होंने उन्हें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अपना सहयोग प्रदान किया है।
