नव निर्वाचित अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर ने लोगों से मिलकर जाना वार्ड की समस्याएं।

0
Share this news

 

कुरूद सजग प्रहरी। नगर पंचायत कुरूद के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भानु चंद्राकर ने वार्ड 05, 06 एवं 07 के गलियों में नव निर्वाचित अन्य पार्षद गणों के साथ भ्रमण करते हुए वर्षों से लंबित मूलभूत समस्याओं को तत्काल ठीक करने का निर्देश दिया।

इस दौरान उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि आओ हम सब मिलकर कुरूद को स्वच्छ बनाये, विकसित कुरूद बनाने मे सहयोग करें, नगर मे नशा मुक्ति अभियान चलाकर समृद्ध कुरूद बनायें। उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी समाज के मुख्य धारा से भटक चुकी है, इसके पीछे जो भी कारण हो हमें मिलजुल कर काम करना है।

वार्ड भ्रमण के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चंद्राकर वार्ड 05 के एक घर में नवजात शिशु को देखते ही उनके मन में ममत्व उमड़ पड़ा तथा वे भाव विभोर हो उठी एवं बच्चे को गोद में उठाकर स्नेह किया। बच्चे को गोद में लेने के बाद वह बच्चे और उसकी मां को मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर नगर पंचायत कुरूद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ज्योति भानू चंद्राकर को अपने बीच पाकर परिवार जनों के आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।

 

                     वरिष्ठ पत्रकार बसंत ध्रुव की रिपोर्ट 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों