तुलज साहू संभालेंगे ग्राम पंचायत सांगली में सरपंच का बागडोर।

0
Share this news

बालोद सजग प्रहरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सरपंच पद पर ग्राम पंचायत सांगली में तुलज साहू ने ऐतिहासिक जीत दर्ज किया है। तुलज साहू के विजयी होने की खबर मिलते ही समर्थकों में भारी जोश एवं उत्साह देखने को मिला। इस दौरान उज्जवल साहू, पुनीत पटेल, मोती राम, दानेश्वर, रवि कुमार, नेतराम, हितेश पटेल, हेमंत कुमार, योगेन्द्र, किरण पटेल, पुराणिक पटेल, ईश्वरी निर्मलकर, हेमा यादव, तिलक यादव, देवचरण पटेल सहित समर्थकों ने मिठाई बांटकर एक दूसरे का मुंह मीठा करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं आदान प्रदान किया।

विदित हो कि तुलज साहू क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता उज्जवल साहू के भतीजा है, इन्हें राजनीति विरासत में मिला है। ग्राम पंचायत सांगली में सरपंच पद पर इसके पूर्व तुलज साहू की चाची श्रीमती नम्रता साहू ने कमान सम्भाल रखी थी। अब पुनः ग्राम सांगली के मतदाताओं ने एक बार फिर उज्जवल साहू के भतीजे तुलज साहू पर भरोसा जताते हुए ग्राम पंचायत सांगली का बागडोर उनके हाथों में सौंप दिया है। लोगों को पूरी उम्मीद है कि पूर्व की भांति इस बार भी श्री उज्जवल साहू जी के लम्बे राजनीतिक अनुभव का लाभ एवं मार्गदर्शन इन्हें मिलता रहेगा तथा गांव उत्तरोत्तर विकास की ओर अग्रसर होता रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों