नव निर्वाचित जि. पं. सदस्य श्रीमती लक्ष्मी साहू एवं जनपद सदस्य हरि कृष्ण गंजीर ने निकला विजय जुलूस।

0
Share this news

लोगों ने किया भव्य स्वागत, निर्वाचित पदाधिकारियों ने जताया आभार।

बालोद सजग प्रहरी।   जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 04 की नवनिर्वाचित सदस्य श्रीमती लक्ष्मी अशोक साहू एवं जनपद पंचायत गुरुर क्षेत्र क्रमांक 05 भोथली के नवनिर्वाचित सदस्य एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व सांसद प्रतिनिधि तथा 43 बार रक्तदान देकर मरीज को जान बचाने वाले और हजारों युवाओं के रक्तदान के लिए प्रेरणा स्रोत सहज सरल व्यक्तित्व के धनी डॉ हरिकृष्ण गंजीर,  श्रीमती हिना डोमेन्द्र ठाकुर मोहारा के सरपंच प्रत्याशी रहे श्री टेपसिग साहू, पंच श्री निर्मल सिन्हा, पंच श्रीमती श्यामा बाई, पंच श्रीमती ईश्वरी बाई, पंच श्रीमती लक्ष्नी बाई , पंच श्रीमती आशो यादव का विजय जुलूस रैली ग्राम मोहारा में भव्य स्वागत सम्मान  किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्नी साहू  ने क्षेत्र के मतदाता भाई एवं बहनों को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया तथा चुनाव में प्रचंड मतों से विजयी बनाने के लिए समस्त जनों का आभार व्यक्त किया। वहीं जनपद सदस्य डॉ  हरिकृष्ण गंजीर ने कहा कि यह  विजय मेरा नहीं बल्कि आप सभी जनता जनार्दन की जीत है, सभी के प्यार और स्नेह  जन समर्थन से मैं जनपद सदस्य चुना गया हूं , मेरे पांचो गांव के मतदाता भाइयों बहनों का मैं बहुत-बहुत आभारी हूं।


इस अवसर पर शक्ति केंद्र मोहारा के संयोजक बोधराय हिरवानी, सह संयोजक नीलकंठ साहू , शक्ति केंद्र भोथली के संयोजक जसवंत साहू , सह संयोजक डॉ धीरपाल अठभैया,  बूथ अध्यक्ष  धर्मेंद्र कुमार तेल्यासी,   धनेश कुमार साहू,  सेवाराम साहू,   हेमलाल सिन्हा, चंद्रहास अठभैया, धर्मेंद्र कुमार साहू,  केशव राम धनकर अध्यक्ष सेवा सरकारी समिति मोहारा,  मनहरण साहू, डॉ डामन लाल साहू,  तुलाराम साहू, किसूनराम साहू, बसंत निर्मलकर,  सत्येंद्र कुमार साहू , किरण साहू,  दीपक अग्रवाल,  नरोत्तम निर्मलकर , लोकनाथ साहू, मदन साहू,  तुलसीराम साहू सहित बड़ी संख्या में माताएं एवं जनपद क्षेत्र भोथली के समस्त भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जन उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों