तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर बनी जिला पंचायत अध्यक्ष, तोमन साहू चुने गए उपाध्यक्ष।
समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल।
सजग प्रहरी/बालोद।
बालोद जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत उम्मीदवार श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर एवं तोमन साहू ने ऐतिहासिक जीत दर्ज किया है। श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने कांग्रेस की ओर से अधिकृत अध्यक्ष पद की उम्मीदवार श्रीमती पूजा वैभव साहू को 06 वोटों से पटकनी देकर अध्यक्ष की कुर्सी अपने नाम किया।

इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार तोमन साहू ने कांग्रेस पार्टी की उपाध्यक्ष पद के दावेदार मिथलेश नूरेटी को तीन वोटों से पराजित कर उपाध्यक्ष बने।
मां गंगा मैय्या की मत्थाटेक कर लिया आशीर्वाद। जताया आभार।
जिला पंचायत में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर चुनाव संपन्न होने के बाद नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने मां गंगा मैय्या मंदिर प्रांगण पहुंच कर माता के चरणों में नतमस्तक होकर उनके प्रति आभार जताते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर जी के अध्यक्ष एवं श्री तोमन साहू जी के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर उनके समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। जिले के आम लोगों ने भरोसा जताया है कि नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर एवं उपाध्यक्ष तोमन साहू जी के नेतृत्व में बालोद जिला उत्तरोत्तर विकास की ओर गतिमान होगा। इस अवसर पर पूरे जिले के उनके समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है।
