नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय साहू ने संभाला कार्यभार।

0
Share this news

 

बालोद  / सजग प्रहरी।   बालोद जिला के गुरूर जनपद पंचायत में नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समस्त सदस्यों को कार्यभार सौंपने हेतु जनपद पंचायत गुरूर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमेश रात्रे के द्वारा छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1995 की धारा सहपठित धारा 44 के अधीन रहते हुए छत्तीसगढ़ पंचायत (सम्मिलन की प्रक्रिया तथा काम काज का संचालन) नियम 1994 में बने प्रावधान अनुसार जनपद पंचायत का प्रथम सम्मिलन दिनांक 10 मार्च 2025 को जनपद पंचायत सभागार में आयोजित किया गया था। जहां पर जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा नव निर्वाचित पदाधिकारी, सदस्यों का पुष्पगुच्छ एवं गुलाल से स्वागत किया गया।

तत्पश्चात निर्वाचित पदाधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करवाया गया। कार्यभार संभालते हुए नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय साहू तथा उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचित समस्त सदस्यों की सहयोग से जनपद पंचायत गुरूर निश्चित ही उत्तरोत्तर विकास की ओर अग्रसर होगा।

इस अवसर पर सभाकक्ष में वरिष्ठ नागरिकों सहित भाजपा नेताओं में पूर्व जनपद अध्यक्ष ईशा प्रकाश साहू, पुरूर भाजपा मंडल अध्यक्ष टूकेश्वर पांडेय, सनौद भाजपा मंडल अध्यक्ष खेम लाल देवांगन, नगर पंचायत गुरूर अध्यक्ष प्रदीप साहू, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गांधी, पीमन साहू, अजेंद्र साहू, लक्ष्मी साहू , पूर्व सरपंच कोलिहामार लेखक चतुर्वेदी, पूर्व सरपंच आनंदपुर संजय साहू, पूर्व सरपंच चंदनबिरही रामस्वरूप साहू, ताम्रज सिन्हा, ताम्रज यादव, शशि जगदल्ले, होम शंकर साहू, प्रेमलाल साहू सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं तथा मीडिया के लोग उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों