मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़, संविदा आर.एम.ए. के भरोसे 30 बिस्तर अस्पताल।

0
Share this news

धमतरी सजग प्रहरी।   शासन द्वारा भखारा क्षेत्र वासियों के लिए करोड़ों रुपए की लागत से 30 बिस्तर  युक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया गया है। वहीं करोड़ों रुपए के पर्याप्त उपकरण सहित मानव संसाधन की भी व्यवस्था की गई जिसमें प्रमुख रूप से एक मेडिसिन विशेषज्ञ प्रथम श्रेणी एवं तीन चिकित्सक द्वितीय श्रेणी तथा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी पैरामेडिकल स्टाफ पदस्थ किया गया है ताकि अंचल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।लेकिन विडम्बना है कि डॉक्टर हेमराज देवांगन, एवं डॉक्टर शीला रानी देवांगन को कुरूद में अटैच किया गया है तथा डॉक्टर पूजा जैन को यूपीएचसी धमतरी में साथ ही दो वार्ड बॉय कुरुद कार्यालय में अटैच कर अंचल के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किए जाने की बात बताई जा रही है।

मामले में आश्चर्य की बात है कि द्वितीय श्रेणी अधिकारी के होते हुए भी नियम विपरित संविदा आर.एम.ए. को प्रभारी बना दिया गया है। जबकि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि आर.एम.ए. संस्था प्रमुख एवं वित्तीय प्रभारी नहीं हो सकते। लोगों का आरोप है कि इनकी मनमानी के कारण रात में कोई भी स्टाप नहीं रहते। गर्भवती एवं घायल मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है। भखारा क्षेत्र वासियों ने शासन प्रशासन से मांग की है कि भखारा में पदस्थ डॉक्टर को भखारा में ही सेवा देने के लिए रखें अन्यथा मुद्दे को लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।  मामले को लेकर खण्ड चिकित्सा अधिकारी उमाशंकर नवरत्न बी.एम.ओ. कुरूद से उनके मोबाइल नंबर 7828 106448 पर इस संबंध में उनका पक्ष जानना चाहा लेकिन उन्होंने पत्रकारों का फोन स्वीकार ही नहीं किया।

वहीं तेजेश्वर कुर्रे अध्यक्ष जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) जिला धमतरी एवं लेखराम साहू  पूर्व विधायक कुरूद विधानसभा ने आरोप लगाते हुए कहा कि रसूखदार के इशारे पर भखारा मुख्यालय के स्टाफ को कुरूद एवं अन्यत्र जगहों  पर अटैच कर क्षेत्र के आम मरीजों के साथ अन्याय किया जा रहा है।

वक्तव्य:–

(1) राजू साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भखारा रीफर सेंटर बनकर रह गया है। आर.एम.ए. के भरोसे चल रहा है शासन के आदेश का पालन नहीं हो रहा है।
(2) मनोज साहू भठेली वार्ड क्रमांक 11 का कहना है शासन ने इतना बड़ा अस्पताल बनवाया है और बड़े-बड़े डॉक्टर की पोस्टिंग की है ताकि हमें सस्ता इलाज मिल सके। लेकिन यहां के डॉक्टर को अन्यत्र पोस्टिंग की गई है, हमारे साथ धोखा किया  जा रहा है। यहां डॉक्टर अधिकांश समय नदारत रहते हैं।

 

वरिष्ठ पत्रकार बसंत ध्रुव एवं गोकुलेश सिन्हा की रिपोर्ट 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों