प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से लाभान्वित हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया गया।
बालोद सजग प्रहरी। जनपद पंचायत गुरुर क्षेत्र क्रमांक 05 भोथली, जेवरतला, मोहारा, मुड़पार में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माण हुए घरों में हितग्राहियों ने आज गृह प्रवेश किया।

इस अवसर पर उपस्थित डॉ हरिकृष्ण गंजीर सदस्य जनपद पंचायत गुरुर ने हितग्राही भोथली से मिलन राम साहू, किसन लाल साहू, योगेश्वरी साहू , जनक बाई और जेवरतला में ओमेश्वरी साहू के यहां जाकर गृह प्रवेश कराया गया, जनपद सदस्य डॉ गंजीर ने कहा की इसी प्रकार जिनका भी घर छानी वाला है वह आप सभी से मेरा निवेदन है कि आप ऑनलाइन करवा लीजिएगा ताकि आपको भी आवास योजना का लाभ मिल सके।
जनपद सदस्य गंजीर ने यहां के सरपंच एवं समस्त पंच गणों से निवेदन किया गया कि आप अपने वार्डों में सर्वे कर ऑनलाइन करवाने का काम करवा दीजिएगा, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजना का लाभ लेने के लिए ना चुके। इस अवसर पर सरपंच भोथली चुन्नी महेंद्र साहू, उप सरपंच खिलेश्वर साहू, बीजेपी बूथ अध्यक्ष सेवा राम साहू, सरपंच जेवरतला लिलेश्वरी साहू , ओम प्रकाश साहू , पुनीत राम साहू , रविंद्र कुमार साहू, हेमंत कुमार साहू , करुणा साहू, वर्षा साहू, जीतेश्वरी साहू, मिलापा सोनवानी, बिहान समूह से उपस्थित भोथली से रितेश्वरी साहू, मानसी साहू, खिलेश्वरी साहू एवं जितेंद्र सहरे और यशवंत साहू एवं पंचायत के सभी पंचगण उपस्थित थे।
