मोहारा में एक कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।

0
Share this news

बालोद सजग प्रहरी।  गायत्री प्रज्ञा पीठ मोहारा में चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस के अवसर पर जप ध्यान साधना और दीप प्रज्वलित कर एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अजमान डॉ हरिकृष्ण गंजीर एवं श्रीमती रेणुका गंजीर थे। शांतिकुंज हरिद्वार से डॉ चिन्मय पंड्या जी का संदेश परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी कि जन्मशताब्दी एवं दिव्य अखंड दीप शताब्दी समारोह 2026 की सफलता के साथ समस्त विश्व मे आसन्न युद्ध, प्राकृतिक आपदा एवं महामारियों से जीव जगत की रक्षा हेतु अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज में एक वर्ष तक चलने वाली सामूहिक जप साधना, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत 2082 से प्रारम्भ हुई। चैत्र नवरात्री के प्रथम दिवस गायत्री परिवार प्रतिनिधि डॉ चिन्मय पंड्या जी एवं शांतिकुंज व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरी जी के द्वारा देवताओं के आह्वान के साथ ही सामूहिक जप साधना का क्रम आरम्भ हुआ। यह विशिष्ट सामूहिक जप साधना गायत्री माता मंदिर प्रांगण में स्थित साधना कक्ष में वर्ष 2026 तक चलेगी।


इस अवसर पर डॉ गोपाल साहू, भूषण लाल सार्वा, डॉ   डी एल गजीर, डॉ पवन गंजीर, संतोष कुमार साहू, दीपक साहू, दानवीर नायक , भूपेश साहू, डालेश्वर साहू , पंचू निर्मलकर, अनसूईया  साहू, उषा गंजीर, राजकुमारी गंजीर, सोनिया साहू सहित गायत्री प्रज्ञापीठ मोहारा के सभी परिजन उपस्थित थे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों