सिविल अस्पताल कुरूद में इलाज कराने वाले मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ की साजिश का आरोप।

0
Share this news

अब बीएमओ कुरुद पैरा मेडिकल कोर्स उत्तीर्ण अभ्यर्थी से स्टाफ नर्स का करवाएंगे काम?


धमतरी सजग प्रहरी।  सिविल अस्पताल कुरुद में जीवन दीप समिति से स्टॉफ नर्स की नियुक्ति के लिये कार्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल कुरूद ने इश्तहार प्रकाशन किया है जिसमें जानकारों के अनुसार बहुत बड़ी खामी नजर आ रहा है और यदि तत्काल इन खामियों में सुधार नहीं किया गया तो सिविल अस्पताल कुरूद में ईलाज करवाने वाले मरीजों की अब खैर नहीं, चूंकि BMO कुरूद ने स्टाफ नर्स के लिए पैरामेडिकल कोर्स उत्तीर्ण अभ्यर्थी को भी स्टाफ नर्स बनने के लिए योग्य मानकर उन्हें भी स्टाफ नर्स के लिए आमंत्रित किया है।


अवगत हो कि स्टाफ नर्स कार्य के लिए BSC नर्सिंग उत्तीर्ण अभ्यर्थी को ही पात्रता देने का प्रावधान होने की बात बताई जा रही है , लेकिन सिविल अस्पताल कुरूद में दिनांक 01 अप्रैल 2025 से 03 अप्रैल 2025 तक तीन स्टाफ नर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है जिसमें योग्यता पैरामेडिकल कोर्स उत्तीर्ण अभ्यर्थी को भी प्राथमिकता दिया गया है। जानकारों ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल प्रबंधन ने विज्ञापन चस्पा किया गया है जिसमे तीन अस्थायी स्टॉफ नर्स रखा जाना है, पर उसके लिये बीएमओ को नर्सिंग और पैरामेडिकल का शैक्षणिक योग्यता में अंतर का पता नहीं होना बड़े ही चिंता की बात है। वहीं अभ्यर्थियों को आवेदन प्रस्तुत करने के लिए मात्र तीन दिन का ही समय सीमा निर्धारित करना भी कई सवालों को जन्म दे रहा है। जबकि नियमानुसार किसी भी ईस्तहार प्रकाशन उपरांत कम से कम पंद्रह दिनों का समय सीमा दिए जाने का प्रावधान है जिसका पालन नहीं किया गया है।

मामले में लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि ऐसे  लगने लगा है कि BMO एक जिम्मेदार पद में रहते हुए गलत विज्ञापन जारी कर योग्य उम्मीदवारों को गुमराह करना चाहता है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि जिम्मेदारों ने अपने अपात्र करीबियों को नियुक्ति देने के लिए ही ऐसा साजिश के तहत किया गया हो, जो कि जांच का विषय है। वहीं मामले में जीवन दीप समिति के अध्यक्ष अनुविभागीय अधिकारी कुरूद को बताया जा रहा है लेकिन इस मामले में उनका भी खामोश रहना कई संदेहों को जन्म देता है। मामले में पत्रकारों के द्वारा उनके मोबाइल नंबर 8818883390 पर काल कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन SDM महोदय पत्रकारों के सवालों से बचने के लिए फोनकाल ही स्वीकार नहीं किया। जिससे ऐसा लगता है कि शायद यह विज्ञापन व्यक्ति विशेष को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए ही निकाला गया है। वहीं मामले पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी यू एस नवरत्न ने चूक स्वीकार करते हुए कहा कि अस्पताल में अचानक स्टाफ नर्सों की कमी हो जाने के कारण आनन फानन में स्टाफ नर्सों की नियुक्ति किया जाना अति आवश्यक था, इसलिए अभ्यर्थियों को अल्प समय ही दिया गया है। तथा स्टाफ नर्सों के पद पर BSC NURSING कोर्स वालों का ही चयन किया जाएगा। इस्तहार प्रकाशन के समय लिपिकीय त्रुटि के कारण पैरामेडिकल कोर्स उत्तीर्ण लिखा गया था जिसे विलोपित कर आवेदन करने की समय सीमा को बढ़ाया जाएगा। हालांक उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उपरोक्त निविदा जीवन दीप समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के आदेशानुसार ही प्रकाशित किया गया है। उन्होंने अध्यक्ष के आदेशों का पालन किया गया है। वहीं जीवन दीप समिति के पदेन अध्यक्ष अनुविभागीय अधिकारी कुरूद ने पत्रकारों के सवालों से बचने के लिए पत्रकारों का फोन काल ही स्वीकार नहीं किया। अब देखना होगा कि सिविल अस्पताल कुरूद में स्टाफ नर्स के पदों पर पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा या उच्च अधिकारीयों के द्वारा अपने करीबी लोगों को उपकृत करते हुए अयोग्य लोगों पर मेहरबान होंगे।

 

                  प्रदेश ब्यूरो विद्या सागर गंजीर की रिपोर्ट 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों