सनौद में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान चलाया।
बालोद सजग प्रहरी। सेवा पखवाड़ा के पावन अवसर पर भाजपा मंडल सनौद के अंतर्गत शक्ति केंद्र भोथली में बाजार चौक एवं कला मंच के सामने स्वच्छता अभियान चलाया गया।

उक्त कार्यक्रम जनपद सदस्य डॉ हरिकृष्ण गंजीर के मार्ग दर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ हरिकृष्ण गंजीर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम ऐसी साफ सफाई करेंगे तो हर व्यक्ति अनुकरण कर अपने अपने घर के सामने को भी साफ सफाई करेंगे और सम्माननीय नरेंद्र मोदी जी की जो योजना स्वच्छता अभियान है वह सफल होगा।
इस अवसर पर भाजपा शक्ति केंद्र के संयोजक जसवंत कुमार साहू, सरपंच चुन्नी बाई साहू, उप सरपंच खिलेश्वर साहू, बूथ अध्यक्ष धनेश राम साहू, सेवा राम साहू, ताम्ररज साहू , मनहरण साहू , सेवक राम साहू, माखन लाल साहू, लखन लाल साहू , महेंद्र कुमार साहू , गीतेश्वरी साहू , चंद्रिका साहू सहित ग्राम पंचायत भोथली के समस्त पंचगण भारतीय जनता पार्टी भोथली के समस्त भाजपा कार्यकर्ता गण, गांव के वरिष्ठ गण बड़ी संख्या में स्वच्छता अभियान में भाग लिया।
