कांकेर के गौरव समाज- -सेवक अजय पप्पू मोटवानी को मिला इंटरनेशनल आईकॉन सम्मान।

कांकेर /सजग प्रहरी।
देश प्रदेश की प्रख्यात समाजसेवी संस्था “जन सहयोग” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी को नई दिल्ली की साहित्य संस्कृति अकादमी द्वारा प्रायोजित नेशनल एवं इंटरनेशनल आईकॉन सम्मान में इंटरनेशनल आइकॉन हेतु सम्मानित करने का निर्णय लिया गया था। तदानुसार उन्हें रेस्ट हाउस में एक सादगी पूर्ण समारोह में प्रदेश के योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा के कर कमलों से इंटरनेशनल आइकॉन गोल्ड मेडल सम्मान, भारत के राजकीय चिन्ह की सुंदर अनुकृति स्मारक के रूप में प्रशस्ति पत्र, सहित प्रदान की गई।

अवगत हो कि अजय पप्पू मोटवानी का सम्मान उनके द्वारा की गई अनेक प्रकार के समाज सेवाओं विशेषकर 156 लावारिस लाशों के अंतिम संस्कार हेतु समर्पित भाव से वर्षों से किए गए पुण्य कार्यों हेतु प्रदान किया गया है।

उल्लेखनीय है कि इस प्रकार की समाज सेवाओं हेतु अजय पप्पू मोटवानी विगत कुछ वर्षों से लगातार पुरस्कृत /सम्मानित होते आ रहे हैं जिनमें देश, प्रदेश के अलावा विदेशी पुरस्कार /सम्मान भी सम्मिलित हैं।
आज के इस समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन, मंडल अध्यक्ष दिनेश रजक, महामंत्री दिलीप जायसवाल, कोषाध्यक्ष राजा देवनानी, वीरेंद्र श्रीवास्तव, अरविंद जैन, तनुज ठाकुर, जन- सहयोग संस्था की ओर से राजकुमार फब्याणी, प्रवीण गुप्ता, मनोज जायसवाल तथा संगठन के अन्य महत्वपूर्ण सदस्य उपस्थित थे।
इस गौरवपूर्ण सम्मान हेतु अजय पप्पू मोटवानी को देश प्रदेश से तथा शहर के नागरिकों एवं मित्र मण्डली से लगातार बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्राप्त हो रही हैं।
