पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा नेता अजेंद्र साहू सहित ग्राम भिरई के युवाओं ने रोपा पौधा।
बालोद/सजग प्रहरी। बालोद जिला के गुरूर विकास खण्ड अंतर्गत नव युवा जन जागरण प्रयास क्लब ग्राम भिरई के मित्रों ने किया इस वर्ष भी पौधा रोपण का कार्य किया। विदित हो कि यहां के जागरूक युवा प्रति वर्ष पौधा रोपण जैसे जनहित में पर्यावरण संतुलन के सराहनीय कार्य करते रहे हैं। इस वर्ष भी पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधा रोपण कर पर्यावरण स्वच्छता व पौधों की सुरक्षा का लिया संकल्प।

इस शुभ अवसर पर उपस्थित ग्राम के युवा साथी व भाजपा नेता अजेंद्र साहू ने अपने हाथों से पेड़ लगाया साथ ही अजेंद्र साहू ने दो पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड (लोहे की जाली) अपनी ओर से प्रदान करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर श्री अजेन्द्र साहू महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा मण्डल गुरूर , लिकेश हिंदू, खिलेश्वर प्रसाद साहू, कौशल साहू , डिगेश्वर साहू, फलेंद्र सिन्हा , महेश्वर साहू, कवींद्र, हलधर, नीरज कुमार उपस्थित रहे।
