शाला प्रवेश उत्सव के दौरान तारणी चंद्राकर ने रोपा मां के नाम एक पौधा।
बालोद सजग प्रहरी।
बालोद जिला के गुण्डरदेही विधानसभा अंतर्गत ग्राम कचान्दुर में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया जहां पर उपस्थित अतिथिगणों ने एक पेड़ माँ के नाम वृक्षा रोपण किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद उपस्थित थी जिन्होंने शाला प्रवेश उत्सव में उपस्थित विद्यार्थियों का गुलाल लगाकर स्वागत किया।
इस दौरान श्रीमती चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में बच्चों सहित उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा दुनिया की समस्त समस्याओं का एक मात्र समाधान है। इसलिए दुनिया का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं होना चाहिए। शासन प्रशासन सहित हम समस्त पालकों की विशेष जिम्मेदारी है कि हमारे बच्चों को शिक्षा अनिवार्य रूप से सुलभ हों। इस दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती चंद्राकर ने मां के नाम एक वृक्ष का रोपण भी किया। इस दौरान पूर्व सदस्य जिला पंचायत बालोद पुष्पेन्द्र चंद्राकर, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य गण तथा शिक्षक गण विशेष रूप से उपस्थित थे।

