बर्खास्त पालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे के पति ने किया भाजपा पार्षद मयूरेश केशरवानी पर जानलेवा हमला!

0

?

Share this news

पंद्रह से अधिक बदमाशों के साथ मिलकर दुकान से बाहर खीचकर लोहे की राड़ से किया ताबड़तोड़ हमला।
मयूरेश का सिर, पसली तथा पीठ पर आई है गंभीर चोट।
नगर पालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे को शासन ने अध्यक्ष पद से हटाया इसलिये दुर्भावना से किया हमला, सारंगढ़ के आम नागरिको में गहरा आक्रोश।

सारंगढ़/सजग प्रहरी।  सारंगढ़ में आज एक बार फिर असामाजिक तत्वो का तांड़व देर शाम को देखने को मिला। नगर पालिका सारंगढ़ के पार्षद तथा भाजपा नेता मयूरेश केशरवानी पर 15 से अधिक लोगो ने लोहे की राड़ और अन्य घातक हथियार से ताबड़तोड़ कर दिया हमला है। हमले मे बुरी तरह से घायल मयूरेश को तुरंत ही शासकीय हस्पताल ले जाया गया जहा पर उनकी हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार मयूरेश के सिर, पीठ, कमर आदि में गहरी चोट आई है। आरोप है कि नगर पालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे के पति अजय बंजारे तथा उनके साथियो ने किया है मिलकर हमला।

बताया जा रहा है कि राज्य शासन ने 02 जुलाई को ही नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे को पद से बर्खास्त घोषित कर दिया है, इसी के रोष में उन्होने मयूरेश पर किया है हमला। इस हमले की जानकारी मिलते ही भाजपाईयो की भीड़ अस्पताल तथा थाना परिसर में एकत्रित होकर आरोपियो पर त्वरित कार्यवाही की मांग पर अड़े रहे। देर रात आरोपी अजय बंजारे और उनके अन्य साथियो के खिलाफ बीएनएस 109(1), 310(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

अवगत हो कि नगर पालिका सारंगढ़ के पार्षद तथा भाजपा नेता मयूरेश केशरवानी प्रतिदिन की भांति अपने दुकान को बंद करके घर जाने की तैयारी कर रहे थे, उसी समय रात्रि लगभग 09 बजे नगर पालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे का पति अजय बंजारे तथा उनके साथ लगभग 10-15 साथियो ने सुनियोजित षड़यंत्र के तहत उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में उनके सिर, कमर तथा पीठ पर लोहे के राड से हमला किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार लगभग 10 से 15 मिनट तक गुड़ागर्दी का ताडंव मचाने के बाद अधमरा कर मयूरेश को आरोपी वहा से फरार हो गये। बताया जा रहा है कि साहनी मोहल्ले की महिलाओ ने आरोपियो को मारपीट करने से रोका जिसके कारण से मयूरेश केशरवानी की जान बच पाई। अन्यथा उनका हत्या होना लगभग तय बताया जा रहा है। हमले में आहत मयूरेश केशरवानी को तत्काल सारंगढ़ शासकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहा पर प्रारंभिक ईलाज के बाद एक्सरे के लिये निजी अस्पताल राधाकृष्ण अस्पताल ले जाया गया जहां अभी उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घायल मयूरेश केशरवानी के बड़े भाई अमितेश केशरवानी के शिकायत आवेदन पर सिटी कोतवाली पुलिस सारंगढ़ ने अजय बंजारे तथा उनके अन्य 10-15 साथियो के खिलाफ बीएनएस की गैरजमानती धारा 109(1) तथा 310(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

भाजपा कार्यकर्ताओ में गहरा आक्रोश
सारंगढ़ नगर पालिका के निर्वाचित पार्षद मयूरेश केशरवानी के ऊपर किया गया प्राणघातक हमले की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर और थाना में भाजपा कार्यकर्ताओ की भीड़ एकत्रित हो गई। लगभग 100 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में पुलिस अधिकारियो से दोषियो पर तत्काल कार्यवाही करने की मांग कर रहे थे। भाजपा नेताओ ने पुलिस को चेतावनी भी दिया है कि कड़ी कार्यवाही नही होने पर उनके द्वारा विरोध प्रर्दशन किया जायेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, महामंत्री अजय गोपाल, मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, पार्षद सत्येन्द बरगाह, पार्षद अमित तिवारी, भाजपा नेता हरिनाथ खूंटे, प्रकाश अग्रवाल, राजा गुप्ता, जय बानी, अविनाश पुरी, सतीश शर्मा, सूरज गुप्ता, जीतू गुप्ता, भीम केशरवानी,अक्षत स्वर्णकार सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता देर रात तक थाने मे डटे रहे।

नगर पालिका अध्यक्ष को राज्य शासन ने किया बर्खास्त
पूरा मामला सारंगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष श्रीमती सोनी बंजारे के खिलाफ राज्य शासन के द्वारा किया गया कार्यवाही से जुड़ा हुआ है। जमीन आबंटन में अनियमितता के कारण राज्य शासन के द्वारा बंटी केशरवानी की शिकायत पर 02 जुलाई को ही नगर पालिका अध्यक्ष के पद से बर्खास्त कर दिया, जिसके कारण से नपा अध्यक्ष के पति अजय बंजारे आक्रोशित होकर पार्षद मयूरेश केशरवानी पर हमले का प्लान तैयार कर 10-15 साथियो के साथ जानलेवा हमला कर दिये। वही माहभर पूर्व नगर पालिका के उपाध्यक्ष रामनाथ सिदार और 7 पार्षदो को भी राज्य शासन के द्वारा अनियमितता को लेकर अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इन दोनो घटनाओ को लेकर अयोग्य घोषित किये गये पार्षद और नगर पालिका अध्यक्ष के मन में रोष व्याप्त था। जिसके कारण से ही मयूरेश पर प्राणघातक हमला किया गया।

सारंगढ़ पुलिस ने आरोपियो को उड़ीसा से किया गिरफ्तार
इस संबंध में पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार मयूरेश केशरवानी पर हुए हमले को लेकर पुलिस को तत्काल कार्यवाही करने और आरोपियो को गिरफ्तार करने का उच्चाधिकारियो का निर्देश मिलते ही पुलिस ने सर्चिग अभियान प्रारंभ कर दिया। पुलिस कप्तान आंजनेय वाषर्णेय, डीएसपी निमिषा पांड़े, एसडीओपी स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कामिल हक की टीम ने मुख्य आरोपी अजय बंजारे और आधा दर्जन से अधिक साथियो को सिंघोड़ा मंदिर के पास उड़ीसा सीमा के पास गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त किया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामले का खुलासा नही किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों