वाहन दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत एवं तीन लोग घायल।

बालोद सजग प्रहरी।
इस वक्त बालोद जिला के गुरूर ब्लाक से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां आज तड़के सुबह भूसा गाड़ी में काम करने गए दो व्यक्तियों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है और तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घटना गुरूर ब्लाक के ग्राम फागुनदाह की बताई जा रही है जहां पर कर्मा राइस मिल के सामने भूसा पता करने के लिए ट्रक वाहन क्रमांक CG 24 T 3158 से नीचे उतरकर रुके हमालों को पीछे से आ रही एक डामर से भरी भारी टैंकर वाहन क्रमांक CG 04 PL 8119 ने ठोकर मार दी, जिससे ट्रक के ड्राइवर और हेल्पर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।
मृतक की पहचान ग्राम फुंडा निवासी बुधलाल ढीमर 50 वर्ष, और ग्राम पेंड्री निवासी शैलेन्द्र यादव उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में हुई है वहीं तीन और हमाल घायल हुए हैं जिन्हें बालोद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है।

