मिर्रिटोला में स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत चलाया गया सफाई अभियान।

बालोद सजग प्रहरी। बालोद जिले के ग्राम पंचायत मिर्रिटोला में हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान के तहत जनपद पंचायत गुरूर एवं ग्राम पंचायत मिर्रिटोला के संयुक्त तत्वाधान में सफाई अभियान चलाया गया, जहां पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा सामूहिक रूप से मिलकर ग्राम पंचायत मिर्रिटोला के बाजार चौंक सहित ग्राम के विभिन्न गलियों में साफ सफाई का कार्य किया गया। इस दौरान ग्राम के प्रबुद्धजनों ने इस सराहनीय कार्य के लिए स्वच्छता दल की भूरी भूरी प्रशंसा करते इस अभियान को प्रेरणाप्रद बताया तथा स्वच्छता दल के प्रति धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से जनपद पंचायत गुरूर की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय साहू, उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू, भाजपा नेता एवं पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत आनंदपुर संजय साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमेश रात्रे, तीरथ यादव सरपंच ग्राम पंचायत चिटौद, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती हीरामणि साहू, भाजपा नेता केजू राम साहू, राजेन्द्र साहू सरपंच ग्राम पंचायत बोहारडीह, भाजपा युवा नेता रवि साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण शामिल हुए।

