कार में आगजनी की भीषण दुर्घटना में एक ही परिवार के छः लोग बाल बाल बचे।

0
Share this news

विशेष संवाददाता हेमलाल साहू की रिपोर्ट

बालोद सजग प्रहरी।        

बालोद जिले के अर्जुन्दा सिकोसा मार्ग पर कार में आगजनी की भीषण दुर्घटना में छः लोग बाल बाल बचे, शनिवार को शाम साढ़े सात बजे कोटगांव मार्ग पर वाहन टाटा सफारी कार में आग लग गई। आधे घंटे में पूरी कार जलकर खाक हो गई। कार में एक परिवार के छह सदस्य सवार थे। सभी ने कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम सिकोसा के चंद्रिका देवांगन के घर बेटी-दामाद सहित अन्य मेहमान रक्षाबंधन मनाने आए हुए थे। दोपहर को सभी रिश्तेदार अर्जुन्दा गए हुए थे जहां से वापसी के समय अर्जुन्दा से सिकोसा मार्ग में कार के बोनट से धुआं निकलने लगा जो कोटगांव आते-आते भभक उठा। अचानक लगी आग के बाद कार में सवार सभी छह लोग तत्काल वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

अर्जुन्दा पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को आग बुझाने के लिए सूचित किया लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस के अनुसार कार को चंद्रिका देवांगन का बेटा चला रहा था। कार में चंद्रिका की बेटी, दामाद सहित परिवार के अन्य सदस्य सवार थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों