जिले के मुस्लिम कब्रिस्तानों में बाउंड्रीवाल बनवाने भाजपा नेता राकेश यादव ने मंत्री को भेजा पत्र।
बालोद/सजग प्रहरी।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री एवं संजारी बालोद के जनसेवक राकेश यादव ने छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम को मांग पत्र लिखकर बालोद जिले के बालोद, गुंडरदेही, चिखलाकसा, डौंडीलोहारा के मुस्लिम कब्रिस्तानों में अहाता निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने की मांग की है।
मांग पत्र के संदर्भ में भाजपा नेता राकेश यादव ने बताया कि मुस्लिम समुदाय के लोग गत कई वर्षों से अपने कब्रिस्तान में अहाता निर्माण की मांग करते रहे हैं। कब्रिस्तान में अहाता निर्माण हो जाने से उनकी जमीन भी सुरक्षित रहेगी एवं असामाजिक तत्त्व के लोगो का आना जाना भी बंद होगा।
मुस्लिम समाज की ओर से अहाता निर्माण बाबत लगातार मांग जनप्रतिनिधियों से मांग की जा रही थी फलस्वरूप उनकी मांगों को ध्यान में रखते हुए श्री यादव जी ने मंत्री रामविचार नेताम से अहाता निर्माण हेतु राशि स्वीकृति की मांग की है।
