रावत उपनाम धारी यादव समाज ने अपने समाज को ओबीसी वर्ग में शामिल करने बाबत सौंपा ज्ञापन।

0
Share this news

बालोद / सजग प्रहरी।    छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव एवं प्रदेश महामंत्री सुनील यादव के निर्देशानुसार बालोद जिले के यादव बंधु बड़ी संख्या में कलेक्टर महोदय को रावत जाति उपनाम धारी को केंद्रीय ओबीसी सूची में जोड़ने हेतु राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।


इस दौरान नगर पालिका बालोद के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश यादव जी एवं नगर पालिका के पार्षद व ब्लाक उपाध्यक्ष यादव समाज प्रीतम शेखर यादव जी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस दौरान राकेश यादव जी ने यादव समाज के उपस्थित पदाधिकारियों सहित सामाजिक बंधुओं को उचित मार्गदर्शन भी किए।


ज्ञापन सौंपने वालों में बालोद जिला महासचिव अरविंद कुमार यादव, महामंत्री एवं बालोद ब्लाक अध्यक्ष अनिल यादव, सचिव छगन यादव, कोषाध्यक्ष सूरेश यादव, सहसचिव रमेश यादव एवं दुर्गेश यादव,चरोटा, संरक्षक गण गिरधारी लाल यादव मनोहर यादव, रघुनाथ यादव, अर्जुन यादव,रत्तीराम यादव, दिनेश यादव आदि उपस्थित रहे।।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों