राकेश यादव ने वन मंत्री केदार कश्यप के समक्ष बालोद एवं गुरूर नगरीय निकायों के विकास बाबत सौंपा मांग पत्र।

0
Share this news

बालोद/ सजग प्रहरी।   भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने बालोद एवं गुरूर शहर की बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप जी से मुलाकात कर  मांग पत्र सौंपा।

सौंपे गए मांग पत्र में उन्होंने बालोद नगर के पुराना बस स्टैंड स्थित पुराना वन परिक्षेत्र की भूमि (जंगल चौंकी) एवं गुरूर नगर स्थित वन परिक्षेत्र की भूमि को क्रमशः नगर पालिका बालोद एवं नगर पंचायत गुरूर को हस्तांतरित किए जाने की मांग किया है, ताकि नगरीय प्रशासन की महती योजना “पालिका बाजार” के निर्माण को मूर्तरूप दिया जा सके।

श्री यादव जी ने मंत्री श्री कश्यप जी को अवगत कराया कि उक्त जंगल चौकी की भूमि पालिका को मिल जाने पर उस जगह पर आवश्यकता अनुसार लगभग सौ से अधिक दुकानों का निर्माण किया जा सकता है, वहीं शहर वासियों के लिए पार्किंग की भी उचित व्यवस्था हो सकती है। इसी प्रकार नगर पंचायत गुरूर के बाजार स्थल से लगा हुआ वन परिक्षेत्र की भूमि नगर पंचायत गुरूर को प्राप्त होने पर वहां भी बाजार स्थल का विस्तार सहित पार्किंग की उचित व्यवस्था की जा सकेगी।

 

अवगत हो कि नगर गुरूर में रविवार एवं गुरुवार को दो दिन क्षेत्र का सबसे बड़ा साप्ताहिक बाजार लगता है जहां पर क्षेत्र के लगभग पंद्रह किलोमीटर के चारों ओर के ग्रामीण इस साप्ताहिक बाजार में लेनदेन करते हैं। बाजार आए लोगों को अपने वाहनों को रखने के लिए सुरक्षित जगहों की अभाव के चलते भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है तथा ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। यही स्थिति नगर पालिका बालोद क्षेत्र में भी बनी हुई है। उपरोक्त परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यकता विहीन उक्त वन परिक्षेत्र की भूमि नगरीय निकाय को हस्तांतरित होने पर नगर विकास को और अधिक गति मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों