स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरपंच तीरथ यादव ने क्षेत्रवासियों को प्रेषित किया शुभकामना संदेश।
बालोद / सजग प्रहरी।
बालोद जिला सहित आज समूचा हिंदुस्तान आजादी के इस महापर्व को बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ धूमधाम से मना रहा है इसी कड़ी में जिले के ग्राम पंचायत चिटौद के सरपंच तीरथ यादव ने इस अवसर पर ग्राम पंचायत परिसर में ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों तथा स्कूली बच्चों की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्र ध्वज तिरंगा का सम्मान पूर्वक रोहण किया। तथा ग्रामीणों सहित समस्त क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस के इस महापर्व की प्रिंट मीडिया के माध्यम से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

इस दौरान सरपंच श्री तीरथ यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 15 अगस्त का दिन हम सभी भारतीयों के लिए गर्व, सम्मान और देशभक्ति की भावना से भरे होने का दिन है। यह दिन हमें स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश को अंग्रेजी हुकूमत से आज़ादी दिलाने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इस दिन के ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए सारे हिंदुस्तान के सभी स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें कई प्रकार की गतिविधियाँ जैसे भाषण प्रतियोगिताएँ, निबंध लेखन, पोस्टर और ड्रॉइंग आदि आयोजित होते हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य यही होता है कि नई पीढ़ी देशभक्ति की प्रेरणा ले सके और अपने देश के प्रति सम्मान व गर्व की भावना को और मजबूत करे। इसके अलावा ग्राम के और कई प्रबुद्ध जनों ने सभा को संबोधित किया।
इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों में सरपंच तीरथ यादव सहित उपसरपंच तथा समस्त पंचगण, कर्मचारी गण तथा ग्रामीण जनों व स्कूली बच्चे विशेष रूप से उपस्थित थे।
