ग्राम पंचायत परसदा छोटे के सरपंच, सचिव पर फर्जी हस्ताक्षर से राशि निकालने का लगा आरोप।
सारंगढ़–बिलाईगढ़/सजग प्रहरी।
सारंगढ़ जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत परसदा छोटे के सरपंच श्रीमती कौशल्या सिदार व सचिव बाबूलाल सिदार द्वारा पंचो के अनुपस्तिथि में फर्जी हस्ताक्षर कर बेजा लाभ लेने की मंशा से साजिश पूर्ण अन्य पंचों का फर्जी हस्ताक्षर करते हुये अनुचित तरीके से प्रस्ताव पारित कर राशि आहरण करने लगा है आरोप।

प्राप्त जानकारी अनुसार बिना पंचगण के बैठक, जानकारी व उपस्थिति के बिना, कोरम पूर्ति हुये बगैर पंचगण के फर्जी एवं कूटरचित हस्ताक्षर कर प्रस्ताव पारित का दस्तावेज तैयार किया गया है तथा राशि आहरण किया जा रहा है। उपरोक्त के संबंध में पंचो के द्वारा कलेक्टर से मांग किया है कि मामले में उच्च स्तरीय जांच टीम गठित कर सूक्ष्म जांच किया जावे। तथा सरपंच , सचिव के विरूद्ध उचित दण्डात्मक कार्यवाही करने व जांच पूर्ण होने तक ग्राम पंचायत में प्रस्ताव के आधार पर होने वाले वित्तीय आहरण पर रोक लगाने मांग की गई है।

शिकायत कर्ता पंच गणों ने कहा कि हम सभी पंचगण सरपंच व सचिव के कार्यकलाप से त्रस्त है, ऐसा प्रतित हो रहा है की हम निर्वाचित पंचगण की सहभागिता का कोई औचित्य नही है।
