जी.एस.टी. सुधार ने खोले प्रगति के दरवाजे –ज्योति चंद्राकर

0
Share this news

भाजपा ने किया GST बचत उत्सव अभियान का आगाज

कुरूद /सजग प्रहरी।
नए सुधारों के तहत, सरकार ने जी.एस.टी. दर प्रणाली में बदलाव किया है और इसे पिछली बहु-स्लैब प्रणाली से सरल बनाने के लिए इसे 5% और 18% के दो स्लैब में घटा दिया है। दैनिक आवश्यक वस्तुएं जैसे भोजन, दवाइयां, साबुन, स्वास्थ्य और जीवन बीमा सहित कई अन्य वस्तुएं अब या तो कर-मुक्त होंगी या 5% के सबसे निचले कर स्लैब में आएंगी। केन्द्र की मोदी सरकार ने जी.एस.टी. दर में कमी करके देश की जनता को तोहफा दिया है। वस्तुओं और सेवा कार्यों में लगने वाले टैक्स भी सरकार ने कमी कर दी है।

उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए श्रीमती ज्योति भानू चंद्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद ने कहा कि इससे गरीब, अमीर और उद्योगपतियों सहित सभी वर्गों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि होटल, रेस्टोरेंट, रिसोर्ट तथा किराए पर मिलने वाले अन्य जगहों की दरों में भी कमी की गई है,  इससे लोगों में बचत की भावना आएगी। इसे जीएसटी बचत उत्सव भी कहा जा सकता है। अब पांच रूपए में मिलने वाली पेंसिल चार रूपए अस्सी पैसे में मिलेगी, उपभोक्ता अब दुकानदार से बीस पैसे वापस लेना ना भूले जीएसटी उत्सव सबके लिए है।

 

                         वरिष्ठ पत्रकार बसंत ध्रुव 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों