सेवा पखवाड़ा अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी में रक्तदान शिवर संपन्न।

0
Share this news

बालोद/गुरूर/सजग प्रहरी/30 सितंबर 2025
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मंडल स्तरीय रक्तदान शिविर व स्वास्थ शिविर का आयोजन नगर पंचायत पलारी के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मे संपन्न हुआ।

इस रक्तदान शिविर कार्यक्रम के जिला प्रभारी डॉ हरिकृष्ण गंजीर सभापति जनपद पंचायत गुरुर, मंडल प्रभारी मुकेश कुमार सोनबेर, पूरब देवांगन, एकनाथ साहू और मितेश साहू थे। इसी प्रकार स्वास्थ्य शिविर के जिला प्रभारी डॉ रोहित साहू संयोजक भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला बालोद, मंडल प्रभारी डॉ हरिकृष्ण गंजीर, डॉ देवा सार्वा, डॉ शिवनारायण नेले  एवं भाजपा मंडल सनौद के अध्यक्ष खेमलाल देवांगन जी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम मे कुल 30 युवा रक्तदाताओं ने रक्तदान किया तथा 132 प्रबुद्धजनो का स्वास्थ परिक्षण किया व 150 व्यक्तियों ने इलाज करवाए।

इस कार्यक्रम मे मुख्यअतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख जी थे व अध्यक्षता पूर्व विधायक प्रीतम साहू जी ने किया तथा अति विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी, जन सेवक राकेश यादव जी, जिला उपाध्यक्ष कौशल साहू जी, मंडल अध्यक्ष खेमलाल देवांगन जी, लक्ष्मी अशोक साहू सभापति जिला पंचायत बालोद,  तेजराम साहू सदस्य जिला पंचायत बालोद के आतिथ्य अतिथि में संपन्न हुआ।

इस दौरान समस्त अतिथियों के द्वारा भारत माता के तेल चित्रों पर माल्यार्पण किया गया तथा आयोजन समिति के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चेमन देशमुख जी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सम्माननीय हमारे देश के प्रधानमंत्री जी की जन्म दिवस  के अवसर पर चल रहे सेवा कार्य के अंतर्गत रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। उन्होंने यहां के समस्त युवा साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया तथा इस रक्तदान शिविर की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि गुरुर ब्लॉक रक्तदान देने में  हमेशा अव्वल रहा है।

उन्होंने आगामी नगर पंचायत पलारी का चुनाव को लेकर कहा कि पलारी नगर का विकास आपके हाथ में है, देश एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार है फलस्वरूप नगर का सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा उम्मीदवार जो भी हो उसे प्रचंड बहुमत के साथ विजयी बनाना है। कार्यक्रम को पूर्व विधायक प्रीतम साहू जी ने भी संबोधित किया। वहीं जन सेवक राकेश यादव जी ने कहा कि नगर पंचायत पलारी में भी भाजपा की सरकार बनाएं ताकि आपके नगर पंचायत पलारी में विकास की गंगा बह सके।  सभी अतिथियों ने उद्बोधन के माध्यम से कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सभी को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर मंडल महामंत्रीगण ढंगु हिरवानी, ललित गजेंद्र तथा घनेंद्र साहू मंडल कोषाध्यक्ष,  टुकेश्वर पांडे जी मंडल अध्यक्ष मिर्रीटोला, संध्या अजेन्द्र साहू जी सभापति ज.प. गुरुर, नरेश साहू जी सभापति ज.प. गुरुर, जनपद सदस्य गण गुलाब सिंह, झालेन्द्र साहू, आशीष साहू सहित मनीष साहू मंडल मंत्री,  संतोष गंगबेर जि.कार्य. सदस्य, गज्जू महमल्ला जी उपाध्यक्ष भाजुमो, नंद कुमार साहू जी सोसाइटी अध्यक्ष,  लखन गुरुपंच जी, आशा राम साहू जी, प्रेमलाल साहू जी, गजेंद्र साहू जी,  मुकेश जी, भोज देवांगन जी,  अजेन्द्र साहू जी, कौशल सिन्हा जी, प्रहलाद साहू,  तखत राम जी, छगन लाल जी,  रूप राम जी,  पवन मारकंडे जी, संतोष कुर्रे जी, कोमल दास जी, योगेश्वर जी, रविकांत जी, गजेंद्र सोनबोई जी, कैलाश साहू, हुकुम सिंह, नरोत्तम, हुमेश, हिमांशु , योगेंद्र , नविन, नारद साहू , ज्ञान प्रकाश, रोहित कुमार ,  पुनेश्वर साहू , खिलेश्वर , नूरेंद्र , चांडक तथा पार्टी के जेष्ठ – श्रेष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम का मंच संचालन शिविर के जिला प्रभारी डॉक्टर हरिकृष्ण गंजीर एवं मंडल के महामंत्री ढंगू हिरवानी ने किया और कार्यक्रम का आभार मंडल कोषाध्यक्ष धनेंद्र साहू ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों