सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत ग्राम फागुनदाह में अमृत सरोवर तालाब पर किया गया साफ सफाई।
बालोद सजग प्रहरी।
बालोद जिला अंतर्गत गुरूर विकास खण्ड के ग्राम फागुनदाह में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर रविवार को सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया।
कार्यक्रम का शुरुआत डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलचित्र पर पुष्प माला अर्पण कर किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मिलकर ग्राम के अमृत सरोवर में साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से सरपंच प्रतिनिधि तोषण मरकाम, उपसरपंच माधव साहू, मंडल उपाध्यक्ष होमशंकर साहू सहित पंचगण अशोक साहू, भूखन साहू, एवं गांव के वरिष्ठ जन राघवेंद्र कोरिया, दूज राम मंडावी, नरेंद्र गंजीर एवं सभी स्वच्छता ग्राही उपस्थित रहे।
विद्या सागर गंजीर की रिपोर्ट
