निजी चिकित्सक कल्याण संघ ब्लॉक गुरुर का मासिक बैठक संपन्न।
बालोद / सजग प्रहरी।
निजी चिकित्सक कल्याण संघ ब्लॉक गुरुर का मासिक बैठक संघ के उपाध्यक्ष डॉ देवाराम सार्वा की अध्यक्षता एवं डॉ हरिकृष्ण गंजीर प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ निजी चिकित्सा संघ रायपुर, डॉ गोपाल साहू जिला अध्यक्ष निजी चिकित्सक कल्याण संघ बालोद के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में विशेष रूप से आस्था पैथोलॉजी लैब गुरुर के संचालक डॉ युवराज सिन्हा जी का आगमन हुआ था। डॉक्टर सिन्हा ने अपने लैब के बारे में पूरी तरह विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। इसके पूर्व संघ के द्वारा भगवान धन्वंतरि की तैल चित्र पर पूजा अर्चना किया गया तत्पश्चात समस्त पदाधिकारीयो का स्वागत सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ देवा सार्वा जी ने अपने उद्बोधन में सभी उपस्थित जनों सहित क्षेत्रवासियों को दशहरा पर्व की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। तथा संगठन को मजबूत बनाए रखने के लिए हर मीटिंग में समस्त सदस्यों को निश्चित रूप से उपस्थिति प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी मीटिंग 03 नवंबर 2025 को रखा जाएगा, जिसमें सभी सदस्यों को पंजीयन प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ हरिकृष्ण गंजीर ने भी सभी सदस्यों से आग्रह करते हुए कहा कि जिस तरह से आज आप लोग अपना उपस्थिति प्रदान किए हैं , ठीक इसी तरह हर मासिक बैठक में भी उपस्थित रहे और संगठन को मजबूत बनाकर रखें। उन्होंने सभी चिकित्सकों को अवगत कराते हुए कहा कि जिस तरह से कांदूल के एक चिकित्सक पर प्रकरण पंजीबद्ध हुआ है ऐसी घटनाएं सामने आने पर संगठन के माध्यम से ही निपटा जा सकेगा।
केश किया गया है उस पर अवगत कराते हुए कहा कि आप लोग सभी बचकर रहेंगे और संगठन में जुड़कर रहेंगे तब संगठन के पदाधिकारी द्वारा आप सभी को सहयोग किया जाएगा आप सभी को दशहरा पर्व की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। इसी प्रकार जिला अध्यक्ष डॉ गोपाल साहू ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि हमें गर्व करना चाहिए कि हम संगठन का हिस्सा हैं। हमें संगठन के सुझावों पर अमल करना चाहिए और हर मीटिंग में अपनी उपस्थिति प्रदान करते रहना चाहिए।
उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन डॉ परदेसी राम ठाकुर जी और कार्यक्रम का आभार डॉ टेशलाल नेताम ने किया। इस अवसर पर डॉ हेमंत गोलेंद्र, डॉ नारद राम साहू, डॉ टोडरमल साहू, डॉ देवव्रत यादव, डॉ जीधन साहू, डॉ अन्ना राम साहू, डॉ रति राम साहू, डॉ चंद्रकांत गुरबाणी, डॉ प्रीतम साहू सहित ब्लॉक के समस्त पदाधिकारी एवं सभी सदस्य गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
विद्या सागर गंजीर की रिपोर्ट
