छत्तीसगढ़ विक्रेता कल्याण संघ की छह सूत्रीय मांगों को लेकर संवैधानिक पदयात्रा:- प्रताप सिंह सार्वा ब्लॉक उपाध्यक्ष गुरुर
सजग प्रहरी/बालोद। छत्तीसगढ़ विक्रेता कल्याण संघ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के विक्रेता एकजुट होकर अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर संवैधानिक पदयात्रा निकाल रहे हैं। यह पदयात्रा विक्रेताओं के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए की जा रही है।
संघ के गुरुर ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रताप सिंह सार्वा ने बताया कि पदयात्रा का उद्देश्य सरकार तक विक्रेताओं की आवाज़ को पहुँचाना और उनके हक की लड़ाई को मजबूत करना है। पदयात्रा में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में विक्रेताओं ने हिस्सा लिया। सभी ने “हम भी नागरिक हैं – हमें भी अधिकार दो” जैसे नारों के साथ शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी। लंबे समय से विक्रेता समाज अपनी समस्याओं के समाधान की प्रतीक्षा कर रहा है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह संवैधानिक और शांतिपूर्ण रहेगा। यदि सरकार ने शीघ्र मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। बालोद जिला के सभी विक्रेता संघ के पदाधिकारियों ने पुरुर चौक में सभी विक्रेताओं बंधुओं का स्वागत सम्मान किया गया और पद यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश सिन्हा, ब्लॉक अध्यक्ष खेमलाल साहू, ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रताप सिंह, सरंक्षक छबिलाल, ब्लॉक कोषाध्यक्ष टोमेन्द्र साहू, प्रियेश साहू, राजकुमार, तोषण लाल,सभी जिला व ब्लॉक के पदाधिकारीगण साथ ही सभी विक्रेताओं का सहयोग रहा।
