नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी गुलाब चंद टावरी जी नहीं रहे!

0
Share this news

गुरूर/सजग प्रहरी

गुरुर नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री गुलाब चंद टावरी जी का दिनांक 06 नवंबर गुरुवार को आकास्मिक निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार श्री टावरी जी की हृदय गति रुक जाने से उनका देह अवसान हुआ है। श्री टावरी जी एक मृदुभाषी, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। वे सिद्धि मोबाइल गुरूर के संचालक विजय टावरी एवं शुभम वस्त्रालय के संचालक शुभम टावरी व रिंकू टावरी के पिता है।

श्री टावरी जी के निधन पर उनके चाहने वालों सहित नगर गुरूर में शोक व्याप्त है। उनकी अंतिम यात्रा स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया। उनके अंतिम यात्रा में नगर के गणमान्य नागरिकों सहित सामाजिक, राजनीतिक व व्यवसाय क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों ने भारी संख्या में अपनी उपस्थित प्रदान कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों