किसान न्याय जन सभा के माध्यम से आप पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेताओं ने किसानों का लिया सुध।
बालोद / सजग प्रहरी।
आम आदमी पार्टी के द्वारा छत्तीसगढ़ में किसान न्याय जन सभा का शुरुआत 14 फरवरी से किया है। इसी तारतम्य में 20 फरवरी को जनसभा का आयोजन संजारी – बालोद विधानसभा क्षेत्र के नगर पलारी (सनौद) मे आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत आम आदमी पार्टी के द्वारा पलारी (सनौद) क्षेत्र के किसानों से सीधा सम्पर्क कर किसानों को होने वाली आम समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
विदित हो कि जिले के अलग-अलग हिस्सों से किसान साथियों की जबरदस्त उपस्थिति ने छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के किसान विंग के प्रयासों की भरपूर हौसला आफजाई किया। कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी क्षेत्र के किसानों के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में आम आदमी पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष साउथ जोन देवलाल नरेठी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किसान विग तारेंद्र चंद्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चंद्राकर जी ने सभा को संबोधित किया।
इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से डा.भुनेश्वर कुभकार, जिला अध्यक्ष महिला विग कामता गरिया, कैलाश बंजारे जिला सचिव, श्रीराम निषाद ब्लॉक अध्यक्ष गुरुर, मुकेश , धर्मेंद्र , हरिश गजेंद्र, रोहित साहू, रामऊ राम साहू , कार्तिक राम साहू ,भोज राम पटेल, बेन लाल निर्मकर , कोदुराम साहू, कुबेर साहू आदि बड़ी उपस्थित रहे।
