ऑस्ट्रियाई नोबेल विजेता एंटोन ज़िलिंगर ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया आध्यात्मिक शख्सियत
ऑस्ट्रियाई भौतिक विज्ञानी और नोबेल पुरस्कार विजेता एंटोन ज़ेलिंगर ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ज़ेलिंगर ने कहा कि बहुत ही सुखद चर्चा हुई। हमने आध्यात्मिक चीजों के बारे में चर्चा की। इस दौरान ऑस्ट्रियाई नोबेल विजेता एंटोन ज़िलिंगर ने PM मोदी को बताया आध्यात्मिक शख्सियत।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के बाद ऑस्ट्रिया के दौरे पर थे। यहां पर पीएम मोदी अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए। इसी बीच ऑस्ट्रियाई भौतिक विज्ञानी और नोबेल पुरस्कार विजेता एंटोन ज़िलिंगर ने पीएम मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान भौतिक विज्ञानी एंटोन ज़िलिंगर ने भौतिक विज्ञान से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी के साथ हुई मुलाकात के बाद एंटोन ज़िलिंगर उनकी तारीफ की है। पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद ऑस्ट्रियाई भौतिक विज्ञानी और नोबेल पुरस्कार विजेता एंटोन ज़ेलिंगर ने कहा, “बहुत ही सुखद चर्चा हुई। हमने आध्यात्मिक चीजों के बारे में चर्चा की, हमने क्वांटम सूचना, क्वांटम प्रौद्योगिकी और क्वांटम भौतिकी के बुनियादी मौलिक विचारों की संभावनाओं के बारे में बात की। मैंने उन्हें एक बहुत ही आध्यात्मिक व्यक्ति के रूप में अनुभव किया, और मुझे लगता है कि यह एक ऐसी विशेषता है जो आज दुनिया के ज़्यादातर नेताओं में होनी चाहिए…मुद्दा यह है कि आप प्रतिभाशाली युवाओं को उनके अपने विचारों का अनुसरण करने के लिए समर्थन देते हैं और उनसे वास्तव में नए विचार आते हैं। यह कुछ ऐसा है जो हर देश में हो सकता है, ख़ास तौर पर भारत में। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि नोबेल पुरस्कार विजेता एंटोन ज़ेलिंगर के साथ एक बेहतरीन मुलाकात हुई। क्वांटम यांत्रिकी में उनका काम पथप्रदर्शक है। ज्ञान और सीखने के प्रति उनका जुनून स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। मैंने राष्ट्रीय क्वांटम मिशन जैसे भारत के प्रयासों और कैसे हम तकनीक और नवाचार के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र का पोषण कर रहे हैं, के बारे में बात की। मुझे उनकी पुस्तक प्राप्त करके भी खुशी हुई।
