कृषि महाविद्यालय एवं मेडिकल कालेज के लिए उप मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र।

0
Share this news

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा बालोद जिला प्रभारी विजय शर्मा के बालोद प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश यादव ने बालोद में कृषि महाविद्यालय एवं मेडिकल कालेज बनाने हेतु मांग पत्र सौंपते हुए इस वर्ष के बजट में उक्त दोनों मांगों को शामिल करने हेतु विशेष अनुरोध किया।
राकेश यादव ने मांग पत्र सौंपते हुए उपमुख्यमंत्री जी को बताया कि बालोद जिला कृषि प्रधान जिला है। जहां पर डेम का कांप्लेक्स तांदुला जलाशय, गोंदली जलाशय, सुखा जलाशय, खरखरा जलाशय, मटिया मोती जलाशय इस जिले में स्थित है। तथा धमतरी का गंगरेल जलाशय गुरुर विकास खण्ड को सिंचित करता है। कृषि के मामले में बालोद जिला बहुत समृद्ध जिला है। बालोद जिला का गुरुर विकास खण्ड के किसान राष्ट्रीय उत्पादन के औसत से भी ज्यादा उत्पादन ले रहे हैं। किसानों को आधुनिक तकनीक से प्रशिक्षित करने के लिए एवं नवजवानों को कृषि आधारित शिक्षा के लिए बालोद में कृषि महाविद्यालय की स्थापना किया जाना अति आवश्यक है। वही बालोद के ग्राम अरौद में कृषि विज्ञान केन्द्र भी स्थित है। इसी प्रकार मेडिकल कालेज के परिपेक्ष में अवगत कराया कि भारतीय जनता पार्टी के सरकार में बालोद जिला का गठन हुआ है। बालोद जिले के लोगों को अच्छे स्तर के स्वास्थय सेवा उपलब्ध कराने एवं जिले के विद्यार्थियों को मेडिकल कालेज में पढ़ाई करने का मौका मिल सके। इसलिए प्रधानमंत्री जी के इच्छा अनुरूप देश के प्रत्येक जिले में मेडिकल कालेज खोलने की योजना है।राकेश यादव जी ने उपरोक्त मांगों को इस वर्ष के बजट में शामिल करने हेतु उप मुख्यमंत्री जी से विशेष अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों