सेवा सहकारी समिति मोखा के किसानों का फूटा गुस्सा, सहायक समिति प्रबंधक को हटाने सौंपा ज्ञापन।
बालोद सजग प्रहरी।
बालोद जिला अंतर्गत गुरूर विकास खण्ड के सेवा सहकारी समिति मोखा में पदस्थ सहायक समिति प्रबंधक राधेश्याम साहू के व्यवहार से नाखुश किसानों ने उन्हें इस सोसायटी से हटाने बाबत जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक समिति प्रबंधक राधेश्याम साहू को कार्यालयीन समय में भी नशे की हालत में बताया जाता है। किसानों ने आरोप लगाया है कि राधेश्याम साहू किसानों से सही व्यवहार नहीं करते। उनके व्यवहार से किसानों में भारी आक्रोश है। आक्रोशित किसानों ने कलेक्टर जिला बालोद को लिखित ज्ञापन सौंपकर उन्हें सेवा सहकारी समिति मोखा से हटाने की मांग किया है।
सौंपे गए ज्ञापन में प्रमुख रूप से अश्वनी कुमार साहू, गुलाब चंद देवांगन, तिहारू राम, चंद्रशेखर, भुनेश्वर, नीलकंठ, भक्त प्रहलाद, भूषण लाल, इंद्रजीत, संजय कुमार नेताम, छगन लाल, भुवन लाल, राम किशन साहू, साधु राम, पुलस्त राम, रिखी राम, प्रेम लाल इत्यादि किसानों ने हस्ताक्षर कर मांग किया है।
