सुनीता संजय साहू ने किया डढ़ारी में आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण।

बालोद सजग प्रहरी। बालोद जिला अंतर्गत गुरूर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत डढ़ारी में महिला बाल विकास विभाग द्वारा स्वीकृत आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का दिनांक 08 दिसम्बर 2025 को क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कर कमलों से लोकार्पण कार्य संपन्न हुआ।

उक्त लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत गुरूर की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय साहू उपस्थित थी। वहीं कार्यक्रम का अध्यक्षता जिला पंचायत बालोद की सभापति श्रीमती लक्ष्मी अशोक साहू ने किया। तथा विशेष अतिथि के रूप में दुर्गानंद साहू जी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गुरूर, खेमलाल देवांगन जी अध्यक्ष भाजपा मंडल सनौद, श्रीमती संध्या अजेंद्र साहू सभापति जनपद पंचायत गुरूर, बाबू लाल साहू जी बूथ अध्यक्ष भाजपा संगठन ग्राम डढ़ारी शामिल हुए। तथा उक्त कार्यक्रम में भाजपा मंडल सनौद के महामंत्री ढंगुराम हिरवानी, सेवा सहकारी समिति धनेली के पूर्व प्राधिकृत अधिकारी लाल खान, टेमन साहू, भाजपा युवा नेता अजेंद्र साहू, भाजपा युवा नेता रवि साहू, खुदनी सरपंच विशाल दीवान, ग्राम गंगोरीपार सरपंच, ग्राम भोथली सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन भी उपस्थित थे।

