सेवा सहकारी समिति खूंदनी में लिमिट बढ़ने से किसानों ने ली राहत की सांस।
बालोद सजग प्रहरी। जिले सहित प्रदेश भर के सोसायटियों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में लिमिट कम होने के चलते किसानों को धान विक्रय करने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन कुछ सोसायटियों में लिमिट बढ़ने से वहां के किसानों ने राहत की सांस ली।
सेवा सहकारी समिति खुदनी के प्राधिकृत अधिकारी मिथलेश साहू ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि सेवा सहकारी समिति खुदनी में शासन के द्वारा दिनांक 15 नवंबर से मात्र 834 क्विंटल लिमिट तय किया गया था जिसके कारण क्षेत्र के किसानों का आवश्यकता अनुसार टोकन नहीं कट रहा था फलस्वरूप किसान टोकन कटवाने व धान विक्रय करने में परेशानियों का सामना कर रहा था। लेकिन दिनांक 08 दिसम्बर से शासन ने 834 क्विंटल लिमिट को बढ़ाकर 1284 क्विंटल किया गया है जहां पर अब पूर्व से अधिक किसानों का टोकन कट रहा है तथा अधिक किसान लाभान्वित हो रहे हैं। धान खरीदी में प्रगति आया है।
