सिंचाई विभाग की जमीन पर निर्मित अवैध बिल्डिंग पर लोगों को है बुलडोजर चलने का इंतजार
नारायण टेके
कार्यवाही करने में अधिकारियों के फूलने लगे हैं सांसे
बालोद :– बालोद जिला अंतर्गत गुरुर विकास खंड के ग्राम धनोरा से होकर गुजरने वाली महानदी जल प्रदायक नहर के किनारे सिंचाई विभाग की जमीन पर राजनीतिक संरक्षण के चलते अवैध रूप से निर्मित बिल्डिग पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाने का लोगों को है बेसब्री से इंतजार, लेकिन उक्त अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने में प्रशासनिक अधिकारियों के फूलने लगे है सांसे। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत भरदा के एक ट्रांसपोर्टर पर राजनीतिक संरक्षण के चलते लम्बे समय से अवैध गतिविधियों में लिप्त होने का लगा है आरोप। लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति हाईवा, मेटाडोर, जे सी बी मशीन के सहारे क्षेत्र में अक्सर अवैध रूप से मुरूम, पत्थर, रेत उत्खनन में संलिप्त रहकर अनैतिक रूप से खूब रुपया कमाया है। खनिज विभाग में उनका दबदबा व दहशत ऐसा है कि उनके अवैध उत्खनन कृत्य पर कार्यवाही करने में खनिज विभाग के अधिकारियों की भी हाथ कांपने व सांसे फूलने लगते है। हालांकि जन आक्रोश से बचने के लिए खनिज विभाग के द्वारा दिखावा करने कभी कभार उनके वाहनों पर हल्का फुल्का कार्यवाही कर छोटी पेनाल्टी लगा कर छोड़ दिया करते हैं। लोगों ने बताया कि अब तो उनका हौसला और इतना बुलंद हो गया है कि अब वे शासन को भी आंखे दिखाने की जुर्रत करने लगा है। लोगों ने आरोप लगाया है कि उनके ग्राम पंचायत धनोरा स्थित भूखण्ड में ढाबा भी संचालित हो रहा है जहां पर अवैध रूप से शराब की बिक्री सहित बकायदा बैठ कर पीने पिलाने की भी व्यवस्था है। वही उनके द्वारा दबंगई दिखाते हुए महानदी जल प्रदायक नहर के किनारे सिंचाई विभाग की शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर आलीशान कांप्लेक्स तैयार कर दुकानदारी भी चालू कर दिया है लेकिन मजाल है कि प्रशासन उक्त अवैध कब्जे को तोड़ने की साहस भी दिखाए। फिर भी आम जनता उक्त अवैध निर्माण पर प्रशासनिक बुलडोजर चलने की राह देख रहे है। अब देखने वाली बात होगी कि जिम्मेदार अधिकारी आम जनता के बीच अपनी साख बचाने उक्त अवैध निर्माण पर हकीकत में बुलडोजर चलाएंगे या उनके दबंगई के सामने थरथर कांपते रहेंगे।