इंडिया अलायंस ने केन्द्र सरकार को घेरने की बनाई रणनीति
दिल्ली:– मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का बजट पेश हुआ। लेकिन बजट के ठीक बाद इंडिया अलायंस ने सरकार को घेरने की नई रणनीति तैयार कर ली, मानसून सत्र मे विपक्ष की क्या रणनीति होगी इसे लेकर बैठक थी। लेकिन बजट के बाद हुई मीटिंग में बडा फैसला ये हुआ कि बिहार और आंध्र प्रदेश को बजट में मिले बड़े आवंटन और बाकी राज्यों को इग्नोर करने को लेकर इंडिया अलायंस अब एग्रेसिव रुख अपनाएगा। विपक्षी गठबंधन का आरोप है कि मोदी सरकार ने बजट में गैर बीजेपी राज्यों के साथ भेदभाव किया है इन राज्यों का हक मारा गया है।