गुरूर विकास खण्ड के 18 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हुआ शुरू।
बालोद/गुरूर/सजग प्रहरी।
बालोद जिला अंतर्गत गुरूर विकास खण्ड के 20 सेवा सहकारी समितियों के 22 उपार्जन केन्द्रों में से 18 उपार्जन केन्द्रों में दिनांक 15 नवंबर 2025 से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया गया प्रारंभ। वहीं 03 उपार्जन केन्द्रों में असमंजस की स्थिति के चलते धान की आवक नहीं होने के कारण खरीदी प्रारंभ नहीं किया जा सका। जबकि 01 सोसायटी सेवा सहकारी समिति सुर्रा में प्राधिकृत अधिकारी की अकर्मण्यता एवं गैर जिम्मेदारी के चलते धान खरीदी नहीं हो सका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार ने 15 नवंबर 2025 से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की घोषणा किया था। वहीं गत दिवस से सेवा सहकारी समिति के कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए है। विभिन्न सूत्रों के माध्यम से किसानों को जानकारी दिया जा रहा था कि 15 नवंबर के बजाय 17 नवंबर से विधिवत धान खरीदी की जाएगी। इसी ऊहापोह के चलते विकास खण्ड के तीन उपार्जन केन्द्रों के किसानों के द्वारा 15 नवंबर की तारीख में टोकन नहीं कटवाया गया था फलस्वरूप तीन उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी प्रारंभ नहीं किया जा सका। लेकिन 19 उपार्जन केन्द्रों में विधिवत धान खरीदी प्रारंभ हुआ है।

विकास खण्ड के सभी सेवा सहकारी समितियों में किसानों के आराध्य भगवान बलराम के तैलचित्र की पूजा अर्चना कर विधिवत धान खरीदी प्रारंभ किया गया जिसमें सेवा सहकारी समिति गुरूर के प्राधिकृत अधिकारी हितेश्वर श्याम के नेतृत्व में 19 पंजीकृत किसानों से धान खरीदी किया गया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता ईशा प्रकाश साहू, नंद किशोर शर्मा, कौशल साहू तथा क्षेत्र के गणमान्य वरिष्ठ नागरिकों सहित क्षेत्र के किसान विशेष रूप से उपस्थित थे।

इसी प्रकार सेवा सहकारी समिति दर्रा में प्राधिकृत अधिकारी गोविंद साहू के नेतृत्व में 11 किसानों से नोडल अधिकारी ब्यास नारायण के दिशानिर्देश पर क्षेत्र के सम्मानित वरिष्ठ जनों, किसानों की उपस्थिति में भगवान बलराम की पूजा अर्चना कर धान खरीदी किया गया।

सेवा सहकारी समिति फागुनदाह में प्राधिकृत अधिकारी परमानंद पटेल के नेतृत्व एवं प्रबंधक राजेश्वर राव, नोडल अधिकारी आर एन सिरमौर, हेमंत साहू जनपद सदस्य, याद राम निर्मलकर, कुबेर सोनबेर, मिथलेश साहू सरपंच पेरपार, दीनदयाल उइके सरपंच उसरवारा, मनोहर लाल पूर्व उपसरपंच, तोषण मरकाम सरपंच प्रतिनिधि,अशोक गंजीर पंच, माधव श्रीसंत उपसरपंच, होमशंकर साहू पुरूर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, चंद्रशेखर, युवराज, रूपेंद्र, छन्नू सार्वा, हेम लाल सार्वा, सुरेंद्र साहू, हीरा सिंह, श्याम लाल साहू की उपस्थिति में 19 किसानों ने धान खरीदी किया गया।

सेवा सहकारी समिति कंवर में प्राधिकृत अधिकारी छगन लाल साहू के नेतृत्व में 13 किसानों ने धान विक्रय किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य तेज राम साहू, मंडल अध्यक्ष टुकेशवर पाण्डेय, सरपंच बालचंद टंडन, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष घनाराम जेठमल, छगन साहू, त्रिलोकी गजपाल, धन्नूलाल टंडन, बिसम्भर साहू, भगवानी साहू, रूपेन्द्र साहू, प्रेमानंद साहू सहित क्षेत्र के किसान बंधु विशेष रूप से उपस्थित थे।

तथा सेवा सहकारी समिति अरकार में प्राधिकृत अधिकारी राम कुमार शांडिल्य के नेतृत्व में 15 किसानों ने धान विक्रय किया। इस दौरान सरपंच खेमलाल देवांगन, उपसरपंच मनोज कुमार ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत सभापति केदारनाथ देवांगन, जनपद सदस्य झालेंद्र साहू, नोडल अधिकारी ललित चंद्राकार, बैंक मैनेजर पलारी, तोरण साहू, तख़त राम जामरे, ओम प्रकाश साहू, कोटवार पन्ना लाल साहू, कुन्दन व्यास कोटवार, जयंत कोटवार हसदा, यशवंत साहू, तिरेंद्र साहू, पुरुषोत्तम साहू एवं ग्रामवासी विशेष रूप से उपस्थित थे।

सेवा सहकारी समिति पलारी में प्राधिकृत अधिकारी नंदकुमार साहू के नेतृत्व एवं नोडल अधिकारी गिरीश साहू एवं प्रबंधक जयंत सिन्हा, तेज राम साहू जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती लक्ष्मी साहू जिला पंचायत सदस्य, लखन लाल गुरुपंच, गुलाब सिन्हा, झालेन्द्र साहू, लीला राम साहू , प्रेम लाल साहू, संतोष गंगबेर, आशीष कुमार साहू, मदन साहू, खेमलाल देवांगन, बसंत सोनबेर, टेकलाल सोनबेर की उपस्थिति में 23 किसानों की धान खरीदी किया गया।

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मिर्रीटोला में प्राधिकृत अधिकारी द्वारिका सिन्हा के नेतृत्व एवं जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय साहू की मुख्य अतिथित्य में 23 किसानों ने धान विक्रय किया। इस दौरान राकेश सिन्हा भाजपा मंडल महामंत्री, पुरूर सरपंच हीरामणि केजुराम साहू, तेजराम साहू सरपंच आंदपुर, मिथलेश साहू पूर्व सरपंच पुरूर , संजय साहू , कुंवर सिंह नागवंशी, कीर्तन साहू, समिति प्रबंधक जी एस सर्वा, महेश साहू, बिगेश्वर सिन्हा, रामस्वरूप, ललित माला, तुलसी साहू, मोहन साहू आदि लोगों सहित क्षेत्र के किसान विशेष रूप से उपस्थित थे।
