दुर्घटनाओं को आमंत्रण देता नेशनल हाईवे 30 व 930 के जंक्शन में बने गड्ढे एवं उखड़ा हुआ सड़क।
बालोद सजग प्रहरी।
बालोद जिला अंतर्गत गुरूर विकास खण्ड के ग्राम पुरूर में नेशनल हाईवे 30 व 930 के जंक्शन स्थल रानी दुर्गावती चौंक में बने गड्ढे एवं उखड़ा हुआ सड़क दुर्घटनाओं को खुला आमंत्रण दे रहा है।

उक्त गड्ढे व उखड़े हुए सड़क के कारण कई सड़क हादसे हो चुके हैं। इस जगह पर लम्बे समय से सड़क उखड़ा हुआ है तथा नाली में ढके हुए ढक्कन वर्षों से टूटा हुआ है।

लेकिन नेशनल हाईवे प्रशासन उक्त उखड़े हुए सड़क तथा टूटे हुए ढक्कन को बनवाने अभी तक कोई पहल नहीं किया है। फलस्वरूप आए दिन कोई ना कोई राहगीर व वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। तथा जन धन की लगातार हानि हो रही है।

उपरोक्त समस्याओं को देखते हुए जनपद पंचायत गुरूर की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय साहू ने चिंता जाहिर करते हुए मीडिया के माध्यम से नेशनल हाईवे प्रशासन से उक्त समस्याओं को तत्काल निदान करने का आग्रह किया है।
