महेन्द्र साहू जिला साहू संघ बालोद के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।

0
Share this news

बालोद / सजग प्रहरी।

बालोद जिला साहू संघ ने एकता का परिचय देते हुए तहसील साहू संघ गुरुर के निवर्तमान अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत अरकार के पूर्व सरपंच महेन्द्र साहू को निर्विरोध जिला साहू संघ बालोद का अध्यक्ष चुना है। महेन्द्र साहू के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर साहू समाज के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, पदाधिकारिगणों सहित उनके चाहने वालों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कर खुशी का इजहार किया है।

अवगत हो कि दिनांक 29 नवम्बर दिन शनिवार को साहू समाज के दल्ली रोड स्थित नवीन भवन में साहू संघ बालोद के अध्यक्ष का चुनाव बाबत बैठक आहुत किया गया था। जहां पर समाज के वरिष्ठ जनों ने सामाजिक एकता का मिशाल कायम करते हुए सर्व सहमति से ऊर्जावान व वरिष्ठ सामाजिक चिंतक तथा ग्राम पंचायत अरकार के पूर्व सरपंच एवं निवर्तमान गुरूर तहसील अध्यक्ष महेन्द्र साहू को निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया। साहू समाज जिले में सबसे बड़ा सामाजिक संगठन होने के बाउजुद महेन्द्र साहू का निर्विरोध अध्यक्ष बनना उनकी कुशल रणनीति, नेतृत्व क्षमता सहित साहू समाज का सामाजिक एकता अन्य समाजों के लिए एक अनुकरणीय पहल है।


बालोद जिला साहू संघ के निर्वाचन कार्यक्रम में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ साहू संघ रायपुर के महामंत्री हलधर साहू जी, मुख्य चुनाव परिवेक्षक राम कुमार साहू जी, सह परिवेक्षक ऋषि साहू जी, निर्वाचन अधिकारी वैभव साहू जी, दुर्गानंद साहू जी बोडरा, गोपाल साहू जी, मिथलेश साहू जी पुरूर, खेदूराम साहू जी कोलिहामार, मानसिंह सार्वा जी गुण्डरदेही, उमा शंकर साहू अर्जुन्दा, प्रेम साहू बालोद, उत्तम साहू बालोद, शीतल साहू दल्ली राजहरा, परमानंद साहू डौंडीलोहारा, हिंछा राम डौंडी, नरेन्द्र हिरवानी देवरी, तुका राम साहू जी पीकरीपार, प्रदीप साहू जी गुरूर, श्रीमती ललिता साहू जी भरदा, पीमन साहू जी भरदा, श्रीमती डामेश्वरी साहू जी परसूली, राम दयाल साहू जी कन्हारपुरी, श्रीमती भागा साहू जी कन्हारपुरी, लक्ष्मीचंद साहू जी बगदई सहित बाबूलाल साहू, सूरज साहू, जगत राम साहू, धनसाय साहू, दुष्यंत साहू, अशोक साहू, दुलारू राम साहू, दुलार सिंह साहू, हेमू राम साहू, खिलूराम साहू, नेतराम साहू, नीलकंठ साहू तथा वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, सदस्य गण भारी संख्या में उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों