परिवहन के अभाव में अरकार सोसायटी में आगामी सप्ताह धान खरीदी हो सकती है प्रभावित।

0
Share this news

बालोद / सजग प्रहरी।
सेवा सहकारी समिति अरकार में अब तक समर्थन मूल्य पर 23 हजार क्विंटल धान खरीदी की जा चुकी है लेकिन अभी तक परिवहन शुरू नहीं हुआ है। फलस्वरूप सोसायटी में जाम की स्थिति बनी हुई है। तथा आगामी सप्ताह में धान खरीदी प्रभावित होने की संभावना बनी हुई है।


अवगत हो कि सेवा सहकारी समिति अरकार में दिनांक 15 नवम्बर से अब तक समर्थन मूल्य पर 23 हजार क्विंटल धान खरीदी की जा चुकी है। वहीं सोसायटी का बफर लिमिट 7200 क्विंटल धान रखने का है, इसके विपरीत सोसायटी में लगभग 23 हजार क्विंटल धान डंपिंग  किया जा चुका है। लेकिन शासन द्वारा अभी तक परिवहन शुरू नहीं किया है। तत्संबंध में प्राधिकृत अधिकारी राम कुमार सेन एवं सहायक प्रबंधक खेम राम साहू के द्वारा डी एम ओ कार्यालय बालोद को दो बार पत्र व्यवहार के माध्यम से समस्याओं के संबंध में जानकारी प्रदान किया जा चुका है। लेकिन प्रशासन है कि इस ओर किसी भी प्रकार का सुध नहीं ले रहा है जिसके चलते सोसायटी में जाम की स्थिति बनी हुई है।


समस्याओं से अवगत कराते हुए प्राधिकृत अधिकारी श्री राम कुमार सेन ने बताया कि परिवहन नहीं होने के कारण धान खरीदी बाबत जगह का अभाव हो रहा है, यदि परिवहन तत्काल शुरू नहीं हुआ तो आगामी सप्ताह में धान खरीदी प्रभावित होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। उन्होंने शासन प्रशासन से तत्काल परिवहन जारी करने का मांग किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों