मोहारा में गुरु घासीदास जयंती का आयोजन किया गया।
बालोद/सजग प्रहरी।
सतनामी समाज मोहारा द्वारा गत दिनों परम पूज्य गुरु घासी दास जयंती समारोह का आयोजन किया गया था।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्मी अशोक साहू सभापति जिला पंचायत बालोद, अध्यक्षता वासुदेव मारकंडे अध्यक्ष परीक्षेत्रीय सतनामी समाज अरमरीकला, विशेष अतिथि डॉ हरिकृष्ण गंजीर सभापति जनपद पंचायत गुरुर, तेश्वरी चंद्रहास नेताम सरपंच ग्राम पंचायत मोहारा, लिलेश्वरी ललित साहू सरपंच ग्राम पंचायत जेवरतला, गंगाबाई बालक राम साहू सरपंच ग्राम पंचायत ओझागहन, दिनेश्वर सिन्हा उप सरपंच ग्राम पंचायत मोहारा, केशव राम धनकर अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति मोहारा, डॉ कमलेश साहू जिला महामंत्री स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ रायपुर, डॉ नरेंद्र सार्वा जिला सचिव स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ जिला बालोद, किशोर साहू शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला कोसागोदी के अतीथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम परम पूज्य गुरु घासीदास की तैल चित्रों पर पूजा अर्चना कर झंडा चढ़ाया गया, तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने उद्बोधन के माध्यम से विश्व के महान संत छत्तीसगढ़ में सतनाम के अलख जगईया, जाति पांत के भेद ला मिटइयां, मनखे मनखे ल एक करईया, सतनाम धर्म के प्रवर्तक, परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा बताए गए उपदेशों का बखान किया। इस अवसर पर जग के अंजोर पंथी पार्टी कटेरा धमतरी वाले का पंथी नृत्य हुआ।
इस अवसर पर मनोज बंजारे, ओमप्रकाश बंजारे, मिथिलेश बंजारे, जय किशन बंजारे, भूपेंद्र बंजारे, प्रीतम बंजारे, प्रभु राम बंजारे, मोहन बंजारे, धुर सिंह बंजारे, गंगा प्रसाद बंजारे, अमर सिंह बंजारे, देवनारायण बंजारे, चिंताराम देशलहरे एवं समस्त सतनामी समाज के समस्त वरिष्ठ जन एवं गांव के समस्त वरिष्ठ जन उपस्थित थे।
