माधवन डोंगरे बने भाजपा अजा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, डौंडी मंडल में हर्ष की लहर

0
Share this news

डौंडी/बालोद/सजग प्रहरी।

भारतीय जनता पार्टी संगठन में नई नियुक्तियों के साथ ही कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में माधवन डोंगरे को अनुसूचित जाति (अजा) मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर भाजपा डौंडी मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

यह नियुक्ति भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष टिनेश्वर बघेल, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, प्रदेश मंत्री राकेश यादव, जिला महामंत्री सौरभ लुनिया और जिला सहकोषाध्यक्ष मनिष झा के नेतृत्व में की गई है। वरिष्ठ नेताओं के इस निर्णय का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है।

माधवन डोंगरे की नियुक्ति पर डौंडी मंडल अध्यक्ष रूपेश नायक, रामनारायण धनकर, मोहन्तिन चौरका, संजीव मानकर, जितेन्द्र धनकर, अनिल निर्मलकर और रेखा चौहान सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि डोंगरे की सक्रियता से क्षेत्र में अनुसूचित जाति मोर्चा और पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों