तवेरा स्कूल के 100 साल पूरे, पर भवन का अभाव, शिक्षा मंत्री को सौंपा मांगपत्र।

0
Share this news

बालोद / सजग प्रहरी।
ग्राम पंचायत तवेरा में शिक्षा का एक गौरवशाली इतिहास रहा है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की कमी आज भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। यहाँ स्कूल संचालित होते हुए शताब्दी वर्ष (100 साल) पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही हायर सेकेंडरी स्तर पर कला, वाणिज्य और विज्ञान तीनों संकायों की कक्षाएं संचालित होते हुए भी लगभग 25 वर्ष बीत चुके हैं। इतने लंबे समय के बावजूद, विडंबना यह है कि अब तक यहाँ हायर सेकेंडरी भवन का निर्माण नहीं हो पाया है।

विदित हो कि भवन के अभाव में विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या के स्थायी समाधान हेतु  ग्राम पंचायत तवेरा के सरपंच शैलेन्द्र कुमार निषाद, सनत साहू उपसरपंच, तेज राम साहू,  रिकेश सिंह, वीरेंद्र सेन,  रामचरण साहू सहित ग्रामीणों ने रायपुर स्थित कार्यालय पर माननीय शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव जी से भेंट की। मुलाकात के दौरान उन्हें गांव की शैक्षणिक स्थिति और भवन की आवश्यकता से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। इस दौरान नवीन हायर सेकेंडरी भवन के निर्माण के लिए एक मांगपत्र सौंपा गया। ​शिक्षा मंत्री ने इस मांग को गंभीरता से सुना और सकारात्मक रुख दिखाते हुए जल्द उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। अब क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि दशकों पुराने समस्या का निराकरण अविलंब होगा तथा विद्यार्थियों को हो रही समस्या से निजात मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों