बिरेतरा में आपरेशन सिंदूर और सेना के शौर्य के सम्मान में निकाला गया तिरंगा यात्रा।
बालोद / सजग प्रहरी/18 मई 2025
ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना के शौर्य के सम्मान में ग्राम पंचायत बिरेतरा विकास खण्ड एवं जिला बालोद में तिरंगा यात्रा निकाला गया। इस दौरान भारत माता की जय के नारो से गांव गूंज उठा, गांव के चौक में तिरंगा फहराया गया इसके बाद भारत माता की जय और वंदे मातरम् की नारो के साथ गली भ्रमण किया तत्पश्चात सभा को संबोधित करते हुए सरपंच टेमन लाल साहू ने कहा की सेना ने देश की रक्षा के लिए जो साहस दिखाया है वह गर्व की बात है, ऑपरेशन सिंदूर ने देशवासियों का सिर ऊंचा किया है।

इस अवसर पर सरपंच टेमन लाल साहू, उप सरपंच नोमेश कुमार साहू, सचिव जीवन बती ठाकुर सहित पंचगण चतुर साहू, भुनेश्वरी साहू, दुर्गेश्वरी साहू, सेवती साहू, टिकेश्वरी साहू, राकेश यादव, गणेशिया साहू, सुनीता साहू, ललिता साहू, कमलेश्वरी साहू, सत्यवती साहू, गिरजा साहू, गायत्री सिन्हा तथा ग्रामीण जन उपस्थित थे।
