कांग्रेस ने भी कुरूद पर जताया भरोसा, तारणि चंद्राकर को मिली धमतरी जिला कांग्रेस की जिम्मेदारी।
कुरूद/सजग प्रहरी/04 दिसंबर 2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने धमतरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी कुरूद की स्थानीय कांग्रेस नेत्री श्रीमती तारणी चंद्राकर को सौंपा है। वहीं पूर्व विधायक कुरूद लेखराम साहू को राष्ट्रीय स्तर पर पिछड़ा वर्ग के लिए समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपा गया है। इस लिहाज से धमतरी जिला की राजनीति कुरूद विधानसभा में केंद्रित होती दिखाई दे रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो धमतरी जिले में भाजपा की राजनीति कुछ वर्षों से कुरूद में केंद्रित है, उसी तर्ज पर कांग्रेस पार्टी में भी राजनीति का केंद्र बिंदु कुरूद की ओर अग्रेषित होते प्रतीत हो रहा है।

विदित हो कि श्रीमती तारिणी चंद्राकर शुरू से ही सक्रिय राजनीति में रही है। श्रीमती चंद्राकर इसके पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सह सचिव की ज़िम्मेदारियों का बखूबी निर्वाहन कर चुकी है। इसी प्रकार वे जिला पंचायत धमतरी में सभापति रहते हुए जिले में निवासरत अंतिम छोर के व्यक्ति तक को शासन के योजनाओं से लाभान्वित करने का भरसक प्रयास किया। उनके तेजतर्रार वाकपटुता एवं हाजिर जवाब कार्यशैली को देखते हुए प्रदेश संगठन ने कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता जैसी अहम म्जिम्मेदारी भी सौपी थी। उम्मीद की जा रही है कि उनके उपरोक्त गुणों एवं कार्यशैली से धमतरी जिला आगामी दिनों में निश्चित ही और भी मजबूती प्रदान करेगा।

कुरूद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक लेख राम साहू को भी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय समन्वयक में स्थान देकर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है। इस अवसर पर लेख राम साहू एवं तारणि चंद्राकर ने अपने इस नियुक्ति का सारा श्रेय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नेता प्रतिपक्ष, राहुल गांधी राष्ट्रीय प्रशासनिक महामंत्री वेणु गोपाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव, पूर्व कैबिनेट मंत्री धनेंद्र साहू, ताम्रध्वज साहू, सहित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।
वरिष्ठ पत्रकार बसंत ध्रुव की रिपोर्ट