एक बार फिर चला शराब तस्करों पर पुलिस का ताबड़तोड़ पुलिसिया डंडा

0
Share this news

                             तालेश तिरसुनिया 

लगातार पुलिस कार्यवाही से सहमे अवैध कारोबारी

बालोद:– बालोद जिला के गुरुर विकास खण्ड अंतर्गत स्थित ढाबों में शराब बिक्री तथा उनके संचालकों व गुर्गों के द्वारा शराब तश्करी किए जाने की लगातार मिल रहे शिकायत के बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए निपानी निवासी पूर्वी ढाबा बोहारडीह के संचालक भरत सिंह पिता अंजोर सिंह को अवैध रूप से शराब की तश्करी करने के जुर्म में वाहन स्कूटी क्रमांक सी जी 24 टी 6235 को जप्त कर आबकारी एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता के अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया।
मिली जानकारी के अनुसार गुरूर विकास खण्ड के पूर्वी ढाबा बोहारडीह, सोनी ढाबा बालोदगहन, सूर्यवंशी ढाबा बालोदगहन, मितान ढाबा बालोदगहन, एन एच 36 ढाबा मिर्रीटोला, डेमन ढाबा अरकार में संचालित ढाबों में अवैध रूप से शराब बिक्री सहित पीने पिलाने की व्यवस्था उपलब्ध होने की शिकायते मिल रहा है। लगातार मिल रहे शिकायत को संज्ञान में लेकर गुरुर थाना के प्रभारी दिनेश कुर्रे के द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपने स्टाफ के साथ शुक्रवार को देशी शराब दुकान के सामने मैदान में वाहन स्कूटी क्रमांक सी जी 24 टी 6235 में अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए भरत सिंह साहू को धर दबोचा तथा परिवहन कर रहे उक्त वाहन को जप्त कर आबकारी एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता के अन्य धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश करने के उपरांत न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल दाखिल कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों